death occurred : ज़मीनी विवाद में ज़िंदा जलाया गया वृद्ध, इलाज के दौरान हुई मौत ?

ज़मीनी विवाद में ज़िंदा जलाया गया वृद्ध, इलाज के दौरान हुई मौत —
आरोपी पट्टीदार परिवार पर हत्या का आरोप
- जौनपुर:- शहीद उमानाथ सिंह चिकित्सालय में आज सुबह लगभग 4:00 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसमें एक 65 साल के वृद्ध को जामिनी विवाद में जिंदा जला दिया गया आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीकांतपुर कसडे गांव में ज़मीनी विवाद ने एक दिल दहला देने वाली घटना को जन्म दिया।
- सोमवार रात 2:00 बजे पट्टीदारों द्वारा घर में सो रहे 65 वर्षीय वृद्ध राम करन विश्वकर्मा को पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया गया।
गंभीर रूप से झुलसे वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को आनन-फानन में टिगरगाढ़ सीएचसी, लालगंज पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने राम करन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जहाँ इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।झुलसते हुए वृद्ध ने खुद आरोपियों के नाम लिए थे,
जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home