Unwanted record : भारत बनाम आयरलैंड: सिर्फ 2 टी20 मुकाबलों में लुटाए 125 रन, प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर जुड़ा ‘अनचाहा रिकॉर्ड’ ?

Unwanted record : भारत बनाम आयरलैंड: सिर्फ 2 टी20 मुकाबलों में लुटाए 125 रन, प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर जुड़ा ‘अनचाहा रिकॉर्ड’

Unwanted record : भारत बनाम आयरलैंड: सिर्फ 2 टी20 मुकाबलों में लुटाए 125 रन, प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर जुड़ा 'अनचाहा रिकॉर्ड'
Unwanted record : भारत बनाम आयरलैंड: सिर्फ 2 टी20 मुकाबलों में लुटाए 125 रन, प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर जुड़ा ‘अनचाहा रिकॉर्ड’

बेलफास्ट। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा लगातार 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सर्वाधिक 125 रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने शुक्रवार को आयरलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें बगैर कोई विकेट हासिल किए 57 रन लुटा दिए। इससे पहले उन्होंने 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 4 ओवरों में 68 रन दिए थे। उस मैच में भी कृष्णा कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे। प्रसिद्ध कृष्णा ने 28 नवंबर 2023 को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, तब से लेकर अब तक उन्होंने 6 मुकाबलों में कुल 144 गेंदें फेंकी हैं, जिसमें 277 रन लुटाए हैं। इस दौरान उन्हें 8 विकेट हाथ लगे। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर के शुरुआती दो मुकाबले आयरलैंड के खिलाफ खेले थे। पहले मैच में उन्होंने 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अगले मुकाबले में 29 रन देकर 2 विकेट निकाले।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के तीन मुकाबलों में उन्होंने कुल 4 विकेट हासिल किए। विशाखापत्तनम में प्रसिद्ध कृष्णा ने 50 रन देकर 1 विकेट हासिल किया और फिर तिरुवनंतपुरम में 41 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए, लेकिन गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में 68 रन लुटाने के बावजूद कोई विकेट हासिल नहीं कर सके।

Unwanted record : भारत बनाम आयरलैंड: सिर्फ 2 टी20 मुकाबलों में लुटाए 125 रन, प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर जुड़ा 'अनचाहा रिकॉर्ड'
Unwanted record : भारत बनाम आयरलैंड: सिर्फ 2 टी20 मुकाबलों में लुटाए 125 रन, प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर जुड़ा ‘अनचाहा रिकॉर्ड’

इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा लंबे समय तक टी20 टीम का हिस्सा नहीं रहे। अब जब कृष्णा को फिर से भारतीय टीम में शामिल किया गया, तो एक बार फिर से उन्होंने भारतीय फैंस को निराश किया है।
सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में जारी इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आयरलैंड की टीम ने 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। इस टीम ने 51 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से गैरेथ डेलानी ने कप्तान लोर्कन टकर के साथ पांचवें विकेट के लिए 44 गेंदों में 64 रन की साझेदारी की।
टकर 36 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद डेलानी (49) ने जॉर्ज डॉकरेल (19) के साथ छठे विकेट के लिए सिर्फ 16 गेंदों में 49 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। भारत की तरफ से हर्षित राणा ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट निकाले। एक विकेट शिवम दुबे के हाथ लगा।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Member arrested : लखनऊ में सोशल मीडिया फर्जी प्रोफाइल से अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाला नाइजीरियन गिरोह का सदस्य गिरफ्तार ?

Member arrested : लखनऊ में सोशल मीडिया फर्जी प्रोफाइल से अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाला नाइजीरियन गिरोह का सदस्य गिरफ्तार ?

लखनऊ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर फ्रॉड करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *