Two accused arrested : इंदापुर लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और 56 हजार का माल बरामद

इंदापुर । महाराष्ट्र के पुणे में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ माल भी बरामद हुआ है। पुणे ग्रामीण की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने इंदापुर पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 56 हजार रुपये मूल्य का चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा राजू गिरी (20) और वैभव देविदास सालुंखे (22) निवासी सोलापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से एक मोबाइल फोन, एक फॉर रोलेस कंपनी की सेकंड कॉपी घड़ी और वारदात में प्रयुक्त होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त किया है। बरामद माल और दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए इंदापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेश बिरादार, उपविभागीय पुलिस अधिकारी (बारामती) मधुकर भट्टे तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक प्रमोद क्षीरसागर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक कारंडे एवं उनकी टीम ने अंजाम दी।

इसके पहले 7 जून को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में पुलिस ने सस्ते में सोना देने का लालच दिखाकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया था। सस्ते में सोना देने का झांसा देकर रायगढ़ जिले के अनिल नलावडे को अहिल्यानगर तालुका के फ्लाईओवर के पास बुलाया गया था। वहां आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर उनसे सोना और नकदी लूट ली थी।
लूटपाट होने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत कराई। इस पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों के नांदेड़ जिले के किनवट क्षेत्र के रहने वाले होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस की टीम ने किनवट पहुंचकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 लाख रुपये, 2 लाख के सोने के आभूषण और सोने के सिक्के व एक चार-पहिया वाहन सहित कुल 26 लाख 52 हजार रुपए का माल जब्त किया था।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता