Vehicles brought under control : गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू ?

Vehicles brought under control : गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Vehicles brought under control : गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
Vehicles brought under control : गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के दिल्ली सीमा से सटे खोड़ा क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में सोमवार-मंगलवार मध्यरात्रि 12 बजकर 35 मिनट पर एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पास से गुजर रही बिजली की केबलों में फैल गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी ऊंची-ऊंची लपटें करीब 2 किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग तुरंत हरकत में आया। शुरुआत में करीब आधा दर्जन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इसके अलावा आसपास के फायर स्टेशनों से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना को लेकर फायर अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि शिव मंदिर वाली गली, आदर्श नगर, खोड़ा गांव में एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।

Vehicles brought under control : गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
Vehicles brought under control : गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद जानकारी मिली कि ट्रांसफॉर्मर के पास रखे डीजल के कुछ ड्रम भी आग की चपेट में आ गए थे। इससे आग के आसपास के मकानों तक फैलने का खतरा बढ़ गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो अतिरिक्त दमकल गाड़ियां और संकरी गलियों में आसानी से पहुंचने वाली फायर क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल को भी तुरंत मौके पर भेजा गया।
वहीं, गाजियाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि शिव मंदिर वाली गली, आदर्श नगर, खोड़ा कॉलोनी में लगी आग पर फायर सर्विस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी तरह काबू पा लिया। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरी घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Escalating crisis : यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, रिकॉर्ड तापमान से जनजीवन प्रभावित, बुनियादी ढांचे पर बढ़ा संकट

Escalating crisis : यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, रिकॉर्ड तापमान से जनजीवन प्रभावित, बुनियादी ढांचे पर बढ़ा संकट ?

Escalating crisis : यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, रिकॉर्ड तापमान से जनजीवन प्रभावित, बुनियादी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *