Pimpri-Chinchwad : महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

पिंपरी-चिंचवड़। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में बीते दिन मोशी इलाके में एक इमारत गिर गई थी, और मलबे में कई लोग फंस गए थे। गुरुवार सुबह 7 बजे तक 9 लोगों को बाहर निकाला गया। एनडीआरएफ, दमकल, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें मलबे में फंसे बाकी लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए लगातार कोशिशें कर रही हैं। डीसीपी गणेश इंगले ने आईएएनएस से बताया कि कल दोपहर से ही तलाशी अभियान चल रहा है। प्रशासन ने अब तक नौ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है और जो लोग अभी भी लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द बचाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अभी छह-सात लोग और फंसे हो सकते हैं। डीसीपी ने बताया कि सेना, एनडीआरएफ, दमकल, पुलिस, और मेडिकल टीम सहित सभी प्रकार की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है।
मंत्री गिरीश महाजन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था, “यह पिंपरी-चिंचवड़ का डंपिंग ग्राउंड है।

यह 1982 से यहां है और लगभग 47 साल पुराना है। वहां कचरे का एक बहुत बड़ा पहाड़ जमा हो गया है। विभाग ने पास ही एक इमारत बनाई थी। पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कचरा और पानी इमारत पर आ गिरा। इमारत का आधा हिस्सा ढह गया। अंदर 22-23 कर्मचारी थे, हालांकि कुछ लोग लंच के लिए गए हुए थे। इमारत ढहते ही पांच लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे। बचाव दल तुरंत पहुंच गए और मलबे को हटाया जा रहा है।”
म्युनिसिपल कमिश्नर विजय सूर्यवंशी ने बताया कि “यह एक प्राकृतिक आपदा है। भूस्खलन होने पर मजबूत इमारतें भी गिर सकती हैं। अब तक छह लोगों को बचाया जा चुका है। लगभग एक घंटे पहले शुरू हुआ बचाव अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है और छह लोगों को बचाया गया है। अभी भी लगभग नौ से दस लोग अंदर फंसे हुए हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान सफलतापूर्वक जारी है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता