CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश में नक्सलवाद को आखरी सलाम: सीएम मोहन यादव

इंदौर ।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में नक्सलवाद सबसे बड़ी चुनौती थी और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद को आखिरी सलाम कर दिया गया है। राज्य में नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो चुका है और इसी की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। कांग्रेस शासनकाल में जो कभी एक बड़ी चुनौती थी, वह आज समाप्त हो गई है और प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश नक्सलवाद से निपटने में सफल हुआ है। कांग्रेस के शासनकाल में तो एक मंत्री को भी अपनी जान गंवानी पड़ी थी। प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के शासनकाल में राज्य की दृष्टि से लाल सलाम नक्सलवाद को अंतिम सलाम सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस समस्या को न केवल नष्ट कर दिया गया है, बल्कि विकास की बयार बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में बह रही है।

राज्य की राजधानी भोपाल में चार दशक पहले हुए
- यूनियन कार्बाइड हादसे की चर्चा करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाकर इस दंश से भी मुक्ति मिली है, वही नदी जोड़ो अभियान से लेकर कई बड़े काम हुए हैं। यह हमारे लिए अद्भुत हैं, जो पूरी दुनिया के लिए आश्चर्य है।
राज्य के श्योपुर में स्थित यूनो नेशनल पार्क में चीता पुनर्स्थापन का प्रयोग सफल रहा है। इसकी चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि चीता कहां जीता है, वह हमारे मध्य प्रदेश में जीता है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
राज्य में नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है और विद्यार्थी उत्साह के साथ स्कूलों में पहुंचने लगे हैं। प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि बीते तीन वर्षों में प्राथमिक शिक्षा स्तर पर ड्रॉपआउट दर शून्य हो गई है। साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता