Organization of the camp : विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल जौनपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ?

Organization of the camp : विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल जौनपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

जौनपुर, 14 जून 2026।

  • विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय जौनपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट एवं विश्व हिंदू महासंघ भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा किया गया।
  • कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है तथा एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया।
  • इस अवसर पर लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के महासचिव श्री सत्यम प्रजापति ने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • शिविर में उपस्थित रक्तदाताओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करते हुए सत्यम प्रजापति ने अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
Organization of the camp : विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल जौनपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
Organization of the camp : विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल जौनपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

वहीं 8, रेजिस्ट्रेशन के साथ 5 लोगों ने रक्तदान कर कर इस अभियान को सफल बनाया

  • इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
    वहीं सभी रक्तदाताओं को महासचिव सत्यम प्रजापति के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
    उक्त कार्यक्रम में लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के संयोजक डॉ० अभिषेक मौर्य, कोषाध्यक्ष हर्ष वर्मा एवं सदस्य अर्पित जायसवाल ने भी रक्तदान कर सभी रक्त दाताओं का उत्साह वर्धन किया,
    अंत में सभी रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
    इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० संजय कनौजिया
    ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर सैफ हुसैन खान ,हृदय कुमार कुशवाहा,आलोक मनी त्रिपाठी
    अरुण कुमार सिंह चंद्र प्रकाश सिंह दीक्षा राय शालिनी मौर्य
    साकेत प्रधान अरविंद यादव
    रवि यादव विवेक रंजन समेत अन्य ब्लड बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

Message delivered : जौनपुर में स्कूल चलो अभियान रैली निकली, हर बच्चे के नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संदेश दिया

Message delivered : जौनपुर में स्कूल चलो अभियान रैली निकली, हर बच्चे के नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संदेश दिया

Message delivered : जौनपुर में स्कूल चलो अभियान रैली निकली, हर बच्चे के नामांकन और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *