Demand for a solution : गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने हसवां में ज्ञापन सौंपकर गौमाता दर्जा व क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग की

14.07.2026 फतेहपुर: हसवां ब्लॉक में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की हुंकार: गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने व क्षेत्रीय समस्याओं के अविलंब समाधान की उठी पुरजोर मांग, नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन अध्यक्ष हेमलता पटेल ने बीडीओ के माध्यम से डीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगे पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी धान के रोपाई सीजन में बिजली-पानी संकट व जर्जर रास्तों को लेकर संगठन ने जताया कड़ा रोष
विकास खण्ड हसवां कार्यालय परिसर में ‘गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ संगठन की एक आवश्यक बैठक संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती हेमलता पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से हसवां ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया और अध्यक्ष हेमलता पटेल द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति एकजुट करते हुए श्रीमती पटेल ने कहा कि संगठन किसान, मजदूर व शोषितों पर होने वाले हर अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ेगा। उन्होंने सभी को सड़क, बिजली, पानी जैसी जनहित की मूलभूत समस्याओं के निवारण हेतु धरातल पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी महोदया को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के अविलंब समाधान की मांग की गई, जिसके मुख्य बिंदु इस प्रकार से रहे की पूज्य गौमाता की दुर्दशा रोकने हेतु उन्हें ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा व संवैधानिक शक्तियां देने की मांग को तत्काल शासन (सरकार) स्तर तक प्रेषित किया जाए तथा अन्ना मवेशियों से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। धान के मुख्य रोपाई सीजन को देखते हुए

ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती तुरंत बंद की जाए और नहरों में तत्काल टेल तक सिंचाई का पानी छोड़ा जाए। क्षेत्र के गांवों में अधूरी टंकियों को तुरंत चालू किया जाए तथा पाइपलाइन बिछाने से खोदे गए क्षतिग्रस्त रास्तों की अविलंब पक्की मरम्मत हो। पूर्व के सर्वे से वंचित रहे अत्यंत गरीब, बेघर और पात्र परिवारों के नाम चिन्हित करने हेतु विशेष टीम गठित कर प्रधानमंत्री आवास योजना सूची में जोड़े जाएं। स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाले फंड में तेजी लाकर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाए तथा ग्रामीण सुरक्षा हेतु पुलिस गश्त बढ़ाकर ब्लॉक स्तर पर महिला शिकायत निवारण सेल का गठन हो। साथ ही हसवां ब्लॉक नवीन कार्यकारिणी सूची इस प्रकार से रही जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती संगीता देवी,उपाध्यक्ष श्रीमती मीना सिंह,महासचिव श्रीमती कुसमा देवी,सचिव श्रीमती मंजू देवी,एवं श्रीमती कुसमा देवी,कोषाध्यक्ष श्रीमती विमला देवी,महामंत्री श्रीमती शान्ती देवी,तथा सक्रिय सदस्यगण श्रीमती सूरजकली,श्रीमती नीतू देवी, श्रीमती अंकिता देवी, श्रीमती ज्ञानमती, श्रीमती मनीषा,श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती चन्द्ररेखा एवं श्रीमती रेनू देवी को नवनियुक्त किया गया | कार्यक्रम के दौरान उत्तरा सिंह, सरिता देवी, मीना, स्वरूपा, हरदेवी,मंजू देवी , माया देवी, सुधा, रीता, मनीषा, चन्द्ररेखा आदि महिलाएं शामिल रहीं |
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता