Cut in petrol prices : सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर की कटौती ?

Cut in petrol prices : सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर की कटौती

Cut in petrol prices : सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर की कटौती
Cut in petrol prices : सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर की कटौती

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स को बढ़ा दिया है। वहीं, पेट्रोल पर कटौती की है। इसकी वजह अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आना था। नई दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया कि डीजल पर निर्यात शुल्क बढ़कर 15.5 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जो कि पहले 8.5 रुपए प्रति लीटर था। एटीएफ पर निर्यात शुल्क 7.5 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 14.5 रुपए प्रति लीटर हो गया। इसके अलावा, सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को 4 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया है।
यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के कारण दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से उछाल आया है और बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सभी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी फिर से लागू कर दी है, जिसके जवाब में ईरान ने इलाके में अमेरिकी इंफ्रास्ट्रक्चर पर जवाबी हमले किए।

Cut in petrol prices : सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर की कटौती
Cut in petrol prices : सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर की कटौती

इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बदलाव किया था। इसके तहत पेट्रोल पर निर्यात शुल्क बढ़ाया गया, जबकि डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर निर्यात शुल्क में कटौती की गई।
इस दौरान पेट्रोल निर्यात पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (एसएईडी) को 1.5 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 4 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया। साथ ही, डीजल पर निर्यात शुल्क को 14 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 8.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया, जबकि एटीएफ पर निर्यात शुल्क को 12.5 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 7.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया।
सरकार घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स की समय-समय पर समीक्षा करती है ताकि शुल्क को अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रिफाइनिंग मार्जिन में होने वाले बदलावों के हिसाब से समायोजित किया जा सके।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Investigation underway : बुलंदशहर कांस्टेबल सुधीर मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, जांच जारी

Investigation underway : बुलंदशहर कांस्टेबल सुधीर मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, जांच जारी ?

Investigation underway : बुलंदशहर कांस्टेबल सुधीर मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *