Conducted an inspection : कांवड़ यात्रा-2026 और श्रावण शिवरात्रि तैयारियों को लेकर डीजीपी व मुख्य सचिव ने समीक्षा और निरीक्षण किया ?

Conducted an inspection : कांवड़ यात्रा-2026 और श्रावण शिवरात्रि तैयारियों को लेकर डीजीपी व मुख्य सचिव ने समीक्षा और निरीक्षण किया

Conducted an inspection : कांवड़ यात्रा-2026 और श्रावण शिवरात्रि तैयारियों को लेकर डीजीपी व मुख्य सचिव ने समीक्षा और निरीक्षण किया
Conducted an inspection : कांवड़ यात्रा-2026 और श्रावण शिवरात्रि तैयारियों को लेकर डीजीपी व मुख्य सचिव ने समीक्षा और निरीक्षण किया
काँवड़ यात्रा–2026 एवं श्रावण शिवरात्रि के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक एवं मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक सम्पन्न, तत्पश्चात मुजफ्फरनगर में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा
 माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा काँवड़ यात्रा–2026 एवं श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम, निर्विघ्न एवं दुर्घटनामुक्त यात्रा सुनिश्चित करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 20-07-2026 को मेरठ मंडलायुक्त सभागार में मुख्य सचिव उ0प्र0, श्री शशि प्रकाश गोयल एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण की संयुक्त अध्यक्षता में उत्तराखण्ड, हरियाणा, राजस्थान एवं दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उत्तराखण्ड से एडीजी एल.ओ. श्री वी० मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप, DM हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित, SSP हरिद्वार श्री नवनीत सिंह भुल्लर, हरियाणा से पुलिस महानिरीक्षक करनाल परिक्षेत्र श्री अशोक कुमार, राजस्थान से एडीजी एल.ओ. श्री विजय कुमार सिंह, दिल्ली से संयुक्त पुलिस आयुक्त साउथ रेंज श्री विजय कुमार के द्वारा भौतिक रूप से प्रतिभाग किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से SSP देहरादून श्री प्रमेन्द्र डोबाल, SSP पौड़ी श्री सर्वेश पँवार, SSP टिहरी श्रीमती श्वेता चौबे, पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, हापुड़, शामली एवं अन्य अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव उ0प्र0 श्री शशि प्रकाश गोयल ने कहा कि इस वर्ष दिल्ली–सहारनपुर इकोनॉमिक एक्सप्रेस-वे एवं गंगा एक्सप्रेस-वे के संचालन के दृष्टिगत विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार की गई है, जिसकी जानकारी समय से जनसामान्य एवं काँवड़ संघों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने सभी विभागों के मध्य बेहतर समन्वय, संवेदनशील एवं मर्यादित व्यवहार, तथा किसी भी संभावित अवांछित गतिविधि की रोकथाम हेतु अभिसूचना तंत्र को सक्रिय एवं सतर्क रखने पर बल देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी राज्यों एवं विभागों के समन्वित प्रयासों से काँवड़ यात्रा-2026 सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न होगी।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि काँवड़ यात्रा सम्पूर्ण मेरठ क्षेत्र का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन (Biggest Event) है, जिसमें अनेक जनपद एवं विभिन्न राज्यों की सहभागिता होने के कारण अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्जनपदीय समन्वय ही इसकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गए सभी निर्णयों का ग्राउंड लेवल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर समन्वय की कमी न रहने पाए।
पुलिस महानिदेशक ने इस बात पर बल दिया कि काँवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही प्रत्येक काँवड़ संघ, शिविर एवं डीजे संचालक तथा स्थानीय आयोजकों के साथ वार्ता कर उन्हें यात्रा की व्यवस्थाओं, माननीय उच्च न्यायालय के आदेश एवं डीजे के निर्धारित मानकों से अवगत करा दिया जाए।

उन्होंने निर्देशित किया कि स्थानीय पुलिस, बीट स्टाफ एवं क्षेत्रीय अधिकारी, काँवड़ यात्रा से संबंधित स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से काँवड़ संघों एवं संबंधित पक्षों के साथ सतत संवाद एवं समन्वय बनाए रखें, ताकि संवादहीनता की कोई स्थिति उत्पन्न न हो तथा किसी भी संभावित विवाद का स्थानीय स्तर पर समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Conducted an inspection : कांवड़ यात्रा-2026 और श्रावण शिवरात्रि तैयारियों को लेकर डीजीपी व मुख्य सचिव ने समीक्षा और निरीक्षण किया
Conducted an inspection : कांवड़ यात्रा-2026 और श्रावण शिवरात्रि तैयारियों को लेकर डीजीपी व मुख्य सचिव ने समीक्षा और निरीक्षण किया
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि इस वर्ष का लक्ष्य “Zero Incident, Zero Accident” है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पिछले वर्ष की तुलना में हुए उल्लेखनीय सुधार को आगे बढ़ाते हुए सभी राज्यों एवं जनपदों के समन्वित प्रयासों से इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा।
उन्होंने सही एवं प्रमाणिक सूचना के मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से त्वरित प्रसारण तथा सोशल मीडिया पर फेक न्यूज एवं अफवाहों के त्वरित खण्डन एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस महानिदेशक ने यात्रा के प्रारम्भिक दिनों में अनुशासन, निर्धारित मानकों के अनुपालन तथा श्रद्धालुओं के प्रति पुलिस के संवेदनशील, संयमित एवं मर्यादित व्यवहार को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यात्रा का प्रारम्भिक वातावरण ही पूरे आयोजन की दिशा निर्धारित करता है। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी को उसके कार्यक्षेत्र, स्थानीय चुनौतियों एवं दायित्वों के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण (Behavioural Training) एवं विस्तृत ब्रीफिंग प्रदान की जाए।
अंत में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सीमाएँ भले ही अलग-अलग राज्यों की हों, किन्तु कार्यप्रणाली, समन्वय एवं वास्तविक समय में सूचनाओं का आदान-प्रदान एक समान एवं सतत रहना चाहिए।
अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक के उपरांत पुलिस महानिदेशक द्वारा मेरठ पुलिस लाइन स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का निरीक्षण किया गया एवं मेरठ जोन कार्यालय में नवस्थापित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, साइबर मॉनिटरिंग सेल एवं अपराध शाखा भवन का उद्घाटन किया गया।
       मुजफ्फरनगर भ्रमण एवं निरीक्षण
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने जनपद मेरठ से प्रस्थान करके जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर शिव चौक पर काँवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन योजना, काँवड़ कंट्रोल रूम, सीसीटीवी एवं ड्रोन निगरानी, पुलिस बल की तैनाती, भीड़ एवं यातायात प्रबंधन सहित काँवड़ सम्बन्धी समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।
तत्पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर स्थित सभागार में सहारनपुर परिक्षेत्र के जनपद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर एवं शामली की काँवड़ यात्रा से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
इस बैठक में जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी भौतिक रूप से एवं जनपद सहारनपुर व शामली के क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी ऑनलाइन उपस्थित रहे। बैठक में काँवड़ यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, सहारनपुर एवं शामली द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया । पुलिस महानिदेशक द्वारा बैठक में सभी क्षेत्राधिकारी से वार्ता करके काँवड़ की तैयारियों का फीडबैक प्राप्त किया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक ने निर्देशित किया कि काँवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक संभावित परिस्थिति के लिए पूर्व निर्धारित रिस्पॉन्स प्लान तैयार किया जाए तथा विशेष रूप से आतंकवाद-रोधी परिदृश्यों एवं अन्य विशेष आकस्मिक परिस्थितियों में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) एवं अन्य विशेष पुलिस बलों की भूमिका एवं रिस्पॉन्स मैकेनिज्म स्पष्ट रूप से निर्धारित रहे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न परिस्थितियों में प्रभावी Situation Response के लिए समुचित रूप से Trained एवं Briefed किया जाए तथा विशेष पुलिस बल की टीमों को उनके निर्धारित दायित्वों के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर प्रत्येक टीम त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर सके।
उन्होंने बाहरी जनपदों एवं अन्य राज्यों से आने वाले पुलिस बल के आवास, भोजन, संचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने तथा राज्य सीमा (स्टेट बॉर्डर) पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक नागरिक सुविधाओं से युक्त होल्डिंग एरिया विकसित किए जाने के निर्देश भी दिए गए।
तत्पश्चात “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पुलिस महानिदेशक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

NEET : परीक्षा में सफलता पर बसई के साहिल सम्मानित : मेघवाल विकास समिति ने किया स्वागत, सरपंच ने साफा बांधकर बढ़ाया मान

NEET : परीक्षा में सफलता पर बसई के साहिल सम्मानित : मेघवाल विकास समिति ने किया स्वागत, सरपंच ने साफा बांधकर बढ़ाया मान ?

NEET : परीक्षा में सफलता पर बसई के साहिल सम्मानित : मेघवाल विकास समिति ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *