Demand : बांदा: सिमरिया जदीद में आईजीआरएस आख्या पर उठे सवाल, विरोधाभासी रिपोर्ट और हस्ताक्षर को लेकर जांच की मांग

Demand : बांदा: सिमरिया जदीद में आईजीआरएस आख्या पर उठे सवाल, विरोधाभासी रिपोर्ट और हस्ताक्षर को लेकर जांच की मांग

Demand : बांदा: सिमरिया जदीद में आईजीआरएस आख्या पर उठे सवाल, विरोधाभासी रिपोर्ट और हस्ताक्षर को लेकर जांच की मांग
Demand : बांदा: सिमरिया जदीद में आईजीआरएस आख्या पर उठे सवाल, विरोधाभासी रिपोर्ट और हस्ताक्षर को लेकर जांच की मांग

बांदा। तहसील अतर्रा के राजस्व ग्राम सिमरिया जदीद में गाटा संख्या 161 एवं 162 (नाली एवं चकमार्ग) को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर एक ही गाटा संख्या के संबंध में अलग-अलग एवं विरोधाभासी आख्या अपलोड की गई हैं, जिससे पूरे मामले की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
शिकायत के अनुसार, जनसुनवाई संदर्भ संख्या 92617000025702 में गाटा संख्या 161 पर वृक्ष दर्शाया गया है, जबकि संदर्भ संख्या 40017026012706 में उसी गाटा संख्या पर धारा 67 की कार्यवाही दर्शाई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि एक ही भूमि के संबंध में दो अलग-अलग आख्या प्रस्तुत किया जाना संदेहास्पद है।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड की गई आख्या में सक्षम अधिकारी के स्पष्ट हस्ताक्षर दिखाई नहीं देते, जबकि उसे विधिवत अवलोकन भी नहीं कराया गया। उनका कहना है कि यदि आख्या बिना विधिवत अनुमोदन के अपलोड की गई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Demand : बांदा: सिमरिया जदीद में आईजीआरएस आख्या पर उठे सवाल, विरोधाभासी रिपोर्ट और हस्ताक्षर को लेकर जांच की मांग
Demand : बांदा: सिमरिया जदीद में आईजीआरएस आख्या पर उठे सवाल, विरोधाभासी रिपोर्ट और हस्ताक्षर को लेकर जांच की मांग

शिकायत में दावा किया गया है कि जीपीएस फोटो एवं मौके के निरीक्षण के आधार पर गाटा संख्या 161 एवं 162 पर अवैध कब्जा है, लेकिन संबंधित हल्का लेखपाल द्वारा इस तथ्य को नजरअंदाज किया जा रहा है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि गाटा संख्या 161 में धारा 67 की कार्यवाही को लेकर भ्रामक जानकारी देकर उच्च अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि लेखपाल की कथित विरोधाभासी आख्या के कारण अवैध कब्जे का दायरा बढ़ता गया और वर्तमान में हल्केराम एवं राधे पुत्र राजाराम द्वारा भूमि की जुताई भी कर ली गई है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की जांच अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अथवा किसी अन्य सक्षम वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में गठित स्वतंत्र समिति से कराने, आईजीआरएस पर अपलोड की गई आख्या की वैधता की जांच करने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय एवं विधिक कार्रवाई करते हुए नाली एवं चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाने की मांग की है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Delhi Police : CJP प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 FIR दर्ज

Delhi Police : CJP प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 FIR दर्ज ?

Delhi Police : CJP प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *