Beneficiary : यूपी सरकार ने 2026-27 छात्रवृत्ति आवेदन और भुगतान की समय-सारिणी जारी, सभी वर्गों के छात्र होंगे लाभान्वित

सूचना विभाग हापुड़ दिनांक 24/07/2026 प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश के क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति, जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान हेतु विस्तृत समय सारिणी जारी की गई है, जिसके क्रम में प्रमुख बिन्दु निम्न प्रकार हैं:- क्रम संख्या 1
1. प्रक्रियात्मक कार्यवाही विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करनाः प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आनलाइन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरांत जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर / अपलोड करके प्रमाणित करना।
समयावधि :-दिनांक 22 जुलाई 2026 से 05 अगस्त 2026 तक
2. छात्रों द्वारा आवेदन पत्र का आनलाइन किया जाना
समयावधि:- 11 अगस्त 2026 से 21 सितम्बर 2026 तक

क्रम संख्या 2-
उक्त के अतिरिक्त ही प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश के क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति, जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा स्नातक, स्नातकोत्तर व अन्य) के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान हेतु विस्तृत समय सारिणी जारी की गई है, जिसके क्रम में प्रमुख बिन्दु निम्न प्रकार हैं:-
1. प्रक्रियात्मक कार्यवाही शिक्षण संस्था द्वारा मास्टर डाटा तैयार करनाः- प्रदेश में स्थित नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिये आवेदन करने की कार्यवाही विश्वविद्यालय / एफिलियेटिंग एजेंसी के माध्यम से किया जाना तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना। मास्टर डाटा में पूर्व से सम्मिलित संस्थानों द्वारा पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या, समक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार एफिलियेटिंग एजेन्सी / विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित / अद्यतन करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना। समयावधि:-दिनांक 22 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक
2. छात्रों द्वारा आवेदन पत्र का आनलाइन किया जाना। समयावधि:- 15 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक
3- अतः समस्त संस्थानों को सूचित करना है कि निर्धारित समयान्तर्गत छात्रवृत्ति पोर्टल पर मास्टर डाटा सम्बन्धी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
(दिग्विजय सिंह)
जिला समाज कल्याण अधिकारी
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता