Commonwealth Games : पीएम मोदी ने दी भारतीय खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए शुभकामनाएं ?

Commonwealth Games : पीएम मोदी ने दी भारतीय खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए शुभकामनाएं

Commonwealth Games : पीएम मोदी ने दी भारतीय खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए शुभकामनाएं
Commonwealth Games : पीएम मोदी ने दी भारतीय खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए शुभकामनाएं

नई दिल्ली ।

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (सीडब्ल्यूजी) का आगाज हो चुका है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी स्कॉटलैंड का ग्लासगो शहर कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीडब्ल्यूजी 2026 के लिए भारतीय एथलीटों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है, ऐसे में मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी जोश, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन प्रदर्शन की भावना के साथ इन खेलों में हिस्सा लेंगे। हमारे खिलाड़ियों का हुनर ​​और लगन हमेशा अनगिनत भारतीयों को प्रेरित करते हैं।” भारत के कुल 125 एथलीट्स इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, इस बार बैडमिंटन, हॉकी, रेसलिंग समेत कई बड़े इवेंट कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं हैं। भारत की ओर से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा निगाहें देश के ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा पर रहने वाली है। वहीं, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू से भी देश को पदक की आस होगी।
Commonwealth Games : पीएम मोदी ने दी भारतीय खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए शुभकामनाएं
Commonwealth Games : पीएम मोदी ने दी भारतीय खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए शुभकामनाएं

गुरुवार को किंग चार्ल्स तृतीय ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत की।

  • इस दौरान मीराबाई चानू और मुक्केबाज लवलीना भारत की ध्वजवाहक रहीं। भारत के लिए टूर्नामेंट का पहला दिन शानदार रहा। बॉल्स प्रतियोगिता में भारत की पिंकी सिंह और रूपा रानी टिर्की ने दमदार प्रदर्शन करते हुए माल्टा की रेबेका लुईस रिक्सन और कोनो-ले रिक्सन की जोड़ी को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। वहीं, पुरुष टीम में पुतुल सोनोवाल ने उलटफेर करते हुए मौजूदा विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को हराया।
    केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ग्लासगो पहुंचे हैं। पहले दिन बॉल्स प्रतियोगिता में टीम के शानदार प्रदर्शन की उन्होंने तारीफ की। खेल मंत्री ने अपने ‘एक्स’ पर लिखा, “कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की रोमांचक शुरुआत। आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें हमारे एथलीटों ने बॉल्स महिला पेयर्स इवेंट में माल्टा के खिलाफ आखिरी थ्रो पर शानदार जीत हासिल की।”
    भारत का प्रदर्शन पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में लाजवाब रहा था। देश की झोली में कुल 61 पदक आए थे, जिसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल रहे थे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Engaged in the investigation : मुजफ्फरनगर में कॉलेज प्रबंधक पर छेड़छाड़ का आरोप, युवती की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

Engaged in the investigation : मुजफ्फरनगर में कॉलेज प्रबंधक पर छेड़छाड़ का आरोप, युवती की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी ?

Engaged in the investigation : मुजफ्फरनगर में कॉलेज प्रबंधक पर छेड़छाड़ का आरोप, युवती की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *