Best wishes : पीएम मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की उपलब्धियों को सराहा, विक्रम-1 मिशन की सफलता पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की अग्रणी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापकों पवन चंदाना और नागा भरत डाका से मुलाकात की। इस दौरान इनके बीच भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र, निजी स्पेस इकोसिस्टम और भविष्य की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए स्काईरूट एयरोस्पेस की उपलब्धियों की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि पवन चंदाना और नागा भरत डाका के साथ उनकी बेहद अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान कई महत्वपूर्ण और रोचक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ, जिनमें स्काईरूट के ‘विक्रम-1’ मिशन की सफलता का विशेष रूप से उल्लेख किया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्काईरूट एयरोस्पेस की अब तक की यात्रा और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि कंपनी के संस्थापकों का उत्साह, महत्वाकांक्षा और सकारात्मक दृष्टिकोण भारत के तेजी से विकसित हो रहे निजी अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र की जीवंत भावना को दर्शाता है।

उन्होंने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि भारत का निजी अंतरिक्ष क्षेत्र आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएगा और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।
वहीं, स्काईरूट एयरोस्पेस ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात को सम्मान की बात बताते हुए एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। कंपनी ने कहा कि उसके सह-संस्थापकों पवन चंदाना और नागा भरत डाका को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर स्काईरूट की अब तक की यात्रा, विक्रम-1 मिशन की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र के भविष्य को लेकर कंपनी के विजन के बारे में विस्तार से बताने का अवसर मिला।
कंपनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ हुई यह मुलाकात भारतीय निजी अंतरिक्ष उद्योग के लिए प्रेरणादायक है और इससे देश में नवाचार, अनुसंधान तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता