A demand was raised : हापुड़ में कांग्रेस का कैंडललाइट मार्च, छात्रों के समर्थन में सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी ?

A demand was raised : हापुड़ में कांग्रेस का कैंडललाइट मार्च, छात्रों के समर्थन में सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी

A demand was raised : हापुड़ में कांग्रेस का कैंडललाइट मार्च, छात्रों के समर्थन में सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
A demand was raised : हापुड़ में कांग्रेस का कैंडललाइट मार्च, छात्रों के समर्थन में सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी

दिनांक: 25 जुलाई, 2026 स्थान: हापुड़ छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का विशाल कैंडललाइट मार्च एवं सत्याग्रह सम्पन्न, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के निर्देशानुसार, आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ द्वारा NEET एवं CBSE परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं, पेपर लीक, छात्रों के भविष्य से हुए कथित खिलवाड़ तथा छात्रों पर हुए कथित दमन के विरोध में एक विशाल कैंडललाइट मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा से हुआ। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र, युवा एवं नागरिक हाथों में मोमबत्तियां लेकर पैदल मार्च में शामिल हुए। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग करते हुए विभिन्न नारे लगाए। साथ ही परीक्षा प्रणाली में हुई कथित अनियमितताओं के विरोध में अपना लोकतांत्रिक प्रतिरोध दर्ज कराया।
यह कैंडललाइट मार्च डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा से प्रारंभ होकर तहसील चौराहा, अतरपुरा चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से होता हुआ महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक पहुँचा, जहाँ सभी कांग्रेसजनों एवं उपस्थित नागरिकों ने शांतिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह किया।
सत्याग्रह के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम, ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान” का सामूहिक गायन किया गया तथा देश में शिक्षा व्यवस्था को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं छात्रों के हितों के अनुरूप बनाने का संकल्प लिया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ के जिलाध्यक्ष श्री राकेश त्यागी ने कहा कि “देश के करोड़ों छात्रों का भविष्य किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए। परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि परीक्षाओं में लगातार प्रश्न उठ रहे हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी छात्रों के न्यायपूर्ण अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।”
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के शहराध्यक्ष श्री इरफान अहमद ने कहा कि “शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और समान अवसर लोकतंत्र की आधारशिला हैं। छात्रों की आवाज़ को सुना जाना चाहिए तथा उनकी लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति का सम्मान किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें।”

A demand was raised : हापुड़ में कांग्रेस का कैंडललाइट मार्च, छात्रों के समर्थन में सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
A demand was raised : हापुड़ में कांग्रेस का कैंडललाइट मार्च, छात्रों के समर्थन में सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी

वक्ताओं ने कहा कि NEET एवं CBSE जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों का विश्वास कमजोर किया है। छात्रों ने वर्षों की मेहनत से परीक्षाओं की तैयारी की, लेकिन कथित पेपर लीक और प्रशासनिक विफलताओं के कारण उनका भविष्य प्रभावित हुआ। इसके अतिरिक्त, अपनी आवाज़ उठाने वाले छात्रों के साथ हुई कथित दमनात्मक कार्रवाइयाँ लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी एवं कठोर कदम उठाए जाएँ, दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई की जाए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक छात्र, युवा और अभिभावक के साथ मजबूती से खड़ी है तथा शिक्षा के अधिकार, समान अवसर और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की लड़ाई लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीकों से निरंतर जारी रखेगी।
कांग्रेस नेताओं ने सभी छात्रों, युवाओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संघर्ष केवल परीक्षा प्रणाली का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य, विश्वास और सम्मान की रक्षा का संघर्ष है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
गजराज सिंह, अरविंद शर्मा, विजय गोयल, दिनेश शर्मा, अमित अग्रवाल, नरेश कुमार भाटी, सैयद अजयुद्दीन, मुकेश कौशिक, आकाश त्यागी, गोपाल भारती, सीमा शर्मा, कुसुमलता, सविता गौतम, वाई. के. शर्मा, यशपाल दिल्लौर, अफजल अड़ती, सुरेन्द्र सिंह, देवेंद्र जयंत, विनोद जाटव, लाल बहादुर, नफीस, आई. सी. शर्मा, संजय चावड़ा, धर्मपाल दरोगा, रश्मि चौधरी, मुन्नी बेगम, कादरी मोजेस, स्फिप सभासद आदेश शर्मा,खुशनूद अली, वी. सी. शर्मा, शमशाद अहमद, गुड्डू, सदाम, विजेंदर त्यागी,महबूब अली, सुखपाल गौतम, यूसुफ हवारी, सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

CM Mohan Yadav : 'किसान कल्याण योजना': सीएम मोहन यादव ने 82 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 3,300 करोड़

CM Mohan Yadav : ‘किसान कल्याण योजना’: सीएम मोहन यादव ने 82 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 3,300 करोड़ ?

CM Mohan Yadav : ‘किसान कल्याण योजना’: सीएम मोहन यादव ने 82 लाख किसानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *