Guru Purnima : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गुरु पूर्णिमा पर शिक्षा जगत को सौगात

— गुरू पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री के कर कमलों से प्रदेश में शिक्षा तंत्र को अधिक मजबूत करने के लिए 947 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का होगा लोकार्पण, शिलान्यास, डीबीटी – भरतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बालिका सैनिक स्कूल सहित 691 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण – 40 लाख से अधिक पात्र विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपए राशि की डीबीटी
– मिशन पढ़ो राजस्थान के अंतर्गत रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का शुभारंभ
– राज्य स्तरीय समारोह में शिक्षा मंत्री, गृह राज्य मंत्री भी शामिल होंगे
जयपुर।
- गुरु शिक्षा देता है, सीख सिखाता है। शासन की जिम्मेदारी गुरु और शिष्य को ऐसा आदर्श वातावरण, सुविधाएं और प्रेरणा उपलब्ध करवाना है, जहां गुरु देश और दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए शिष्य को श्रेष्ठ नागरिक के रूप में गढ़ सके। इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरू पूर्णिमा पर प्रदेश के शिक्षा जगत को कई बड़ी सौगातों का तोहफा देंगे। भरतपुर में 29 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 691 करोड़ रुपए के शैक्षिक निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। 40 लाख से अधिक पात्र विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपए की डीबीटी करेंगे और 6 करोड़ रुपए के व्हीलचेयर, टेबलेट का वितरण करेंगे।

बालिका शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए
- मुख्यमंत्री भरतपुर जिले की वैर तहसील के खेड़ली गुर्जर में बालिका सैनिक विद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। राज्य स्तरीय समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सहित अन्य गणमान्य जन शामिल होंगे।
- 40 लाख से अधिक पात्र विद्यार्थियों को 250 करोड़ रूपये की डीबीटी
कक्षा 1 से 8 में अध्यनरत 40 लाख से अधिक पात्र विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
- रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का शुभारंभ
विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने एवं पठन को सहज बनाने के लिए मुख्यमंत्री ‘मिशन पढ़ो राजस्थान’ के अंतर्गत रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के समस्त विद्यालयों में प्रतिदिन 7वें कालांश में पठन किया जाएगा।
- अभिभावकों को विद्यालय से जोड़ने की मुहिम
अभिभावकों का विद्यालय से लगाव व भागीदारी बढ़ाने और विद्यार्थियों की वर्ष भर की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए निपुण कैलेंडर का भी विमोचन किया जाएगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता