Sanjay Raut : महाराष्ट्र में अब तक 2,000 स्कूल बंद हो चुके हैं: संजय राउत

महाराष्ट्र । शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र एजुकेशन सिस्टम, नीट पेपर लीक मामले से कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए ‘एंटी-पेपर लीक’ बिल पर संजय राउत ने कहा, “महाराष्ट्र में 2,000 सरकारी स्कूल पहले ही बंद हो चुके हैं। चाहे महाराष्ट्र में सरकार हो या देश में कहीं और, जहां भी भाजपा की सरकार है, हम देख सकते हैं कि वे सबसे जरूरी मुद्दे, शिक्षा को लेकर कितने सीरियस हैं। महाराष्ट्र को कभी शिक्षा के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य माना जाता था, लेकिन आज 2,000 स्कूल बंद हो चुके हैं।” उन्होंने कहा, “कल ही पुणे यूनिवर्सिटी और आस-पास के इलाकों में एक फेक डिग्री स्कैम सामने आया। एक मार्कशीट स्कैम भी हुआ, और टीईटी व एमपीएससी परीक्षा के पेपर लीक हुए।

महाराष्ट्र में ये हालात हैं। देवेंद्र फडणवीस की नाक के नीचे एजुकेशन डिपार्टमेंट में करोड़ों का स्कैम हो रहा है, और अब वे हमें लेक्चर देने के लिए यह बिल ला रहे हैं।”
संजय राउत ने कहा, “नीट पेपर लीक मामले के आधे से ज्यादा गुनहगार पुणे और लातुर से हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “पेपर सेट करने वाले भाजपा के लोग हैं। एक विचारधारा के लोगों को पेपर सेट करने के लिए नियुक्त किया जाता है। पैसा कमाने के लिए अपने-अपने कार्यकर्ताओं को काम में लगा दिया जाता है।”
उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हो सकते हैं। उन्हें यहां लाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनसे कहा है कि उन्हें आना होगा, तो देर किस बात की? देवेंद्र फडणवीस जैसे पढ़े-लिखे लोगों को शिक्षा मंत्री बनाया जाना चाहिए।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता