The Monkey Menace : जनपद बिजनौर के ग्राम हुसैनपुर में बंदरों का आतंक, ग्रामीणों में भय का माहौल ?

The Monkey Menace : जनपद बिजनौर के ग्राम हुसैनपुर में बंदरों का आतंक, ग्रामीणों में भय का माहौल

The Monkey Menace : जनपद बिजनौर के ग्राम हुसैनपुर में बंदरों का आतंक, ग्रामीणों में भय का माहौल
The Monkey Menace : जनपद बिजनौर के ग्राम हुसैनपुर में बंदरों का आतंक, ग्रामीणों में भय का माहौल

बिजनौर। जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद अंतर्गत ग्राम हुसैनपुर में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के झुंड आए दिन घरों की छतों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाते हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों में भय का वातावरण बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या की सूचना कई बार वन विभाग की टीम एवं ग्राम पंचायत प्रधान को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक बंदरों को पकड़ने अथवा उनके आतंक से राहत दिलाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

The Monkey Menace : जनपद बिजनौर के ग्राम हुसैनपुर में बंदरों का आतंक, ग्रामीणों में भय का माहौल
The Monkey Menace : जनपद बिजनौर के ग्राम हुसैनपुर में बंदरों का आतंक, ग्रामीणों में भय का माहौल

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व गांव निवासी मोह. तकी के पुत्र जिनान असगर गली में खेल रहे थे। उसी दौरान बंदरों की उछल-कूद के कारण एक दीवार की ईंट टूटकर उनके सिर पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद भी समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के आतंक के कारण लोग अपने बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने से डरते हैं। आए दिन बंदरों द्वारा छतों पर चढ़कर सामान नुकसान पहुंचाने और लोगों पर झपटने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं।

ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन एवं वन विभाग से मांग की है कि ग्राम हुसैनपुर में तत्काल विशेष अभियान चलाकर बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की जनहानि न हो और ग्रामीणों को भयमुक्त वातावरण मिल सके।
ज़हूर महदी

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Protests intensify : मुख्यमंत्री के आगमन से पहले गुलाबी गैंग अध्यक्ष हेमलता पटेल को हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप, विरोध तेज

Protests intensify : मुख्यमंत्री के आगमन से पहले गुलाबी गैंग अध्यक्ष हेमलता पटेल को हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप, विरोध तेज ?

Protests intensify : मुख्यमंत्री के आगमन से पहले गुलाबी गैंग अध्यक्ष हेमलता पटेल को हाउस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *