Raised a demand : सुखबीर सिंह बादल पर हमले को लेकर बिक्रम मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा, सीबीआई जांच की उठाई मांग ?

अमृतसर।

  • शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने नांदेड़ गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की सीबीआई जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार को घेरते हुए कहा कि पहली बार हुए हमले की जांच में देरी की वजह से आज ये दूसरी बार हमला हुआ। बिक्रम मजीठिया ने सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की आलोचना करते हुए कहा, “परमात्मा ने सुखबीर सिंह बादल को बचाया। मैं इस पूरी घटना की आलोचना करता हूं। उनके बच्चे, पत्नी हरसिमरत कौर बादल और परिवार के रिश्तेदार गुरुसाहब के चरणों में नतमस्तक होने गए थे। परिवार और बच्चों के सामने गुरुद्वार में कोई ऐसी हरकत करे, यह बहुत ही निंदनीय है।” मामले में सीबीआई जांच की मांग और पंजाब पुलिस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “यह एक बड़ी इंटेलिजेंस विफलता है। नारायण सिंह चौरा का बैकग्राउंड चेक करो। पंजाब पुलिस की फाइल के अनुसार वह आईएसआई का एजेंट है। इसको क्रॉस बॉर्डर पाकिस्तान से ट्रेनिंग मिली है। इससे आरडीएक्स, एके-47 और पता नहीं क्या रिकवर हुआ। ऐसे आदमी को जेड प्लस सुरक्षा वाले इंसान के पास क्यों आने दिया गया? फाइल में ये भी लिखा है कि 30 साल से सुखबीर सिंह बादल और प्रकाश सिंह बादल इसके टारगेट पर हैं। ऐसे इंसान को पंजाब पुलिस गले क्यों लगा रही है?”
Raised a demand : सुखबीर सिंह बादल पर हमले को लेकर बिक्रम मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा, सीबीआई जांच की उठाई मांग ?
Raised a demand : सुखबीर सिंह बादल पर हमले को लेकर बिक्रम मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा, सीबीआई जांच की उठाई मांग ?

पंजाब की भगवंत मान सरकार को घेरते हुए

  • उन्होंने कहा कि पहली बार जब हमला हुआ तो मान सरकार ने जांच में देरी की। बिक्रम मजीठिया ने कहा, “आप अपने प्रदेश की जनता की रक्षा और सुरक्षा को इतने हल्के में नहीं ले सकते हैं। मैं सीएम देवेंद्र फडणवीस से अपील करूंगा कि मामले में सीबीआई की जांच बिठाए। इससे पहले वाली 2024 की घटना की जांच में भगवंत मान ने देर लगाई।”
    इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गुरुद्वारा के अंदर सुखबीर सिंह बादल पर दूसरा जानलेवा हमला! डेढ़ साल में दूसरी बार। बहुत करीब से उनके दिल पर सीधा हमला। गुरु साहिब ने खुद उन्हें बचाने के लिए हाथ बढ़ाया। आज का हमलावर भी गुरुद्वारा पर हमला करने वालों की लिस्ट में शामिल हो गया है। यह सिर्फ एक हमला नहीं है, बल्कि यह पंजाब की नरमपंथी लीडरशिप को खत्म करने की एक बड़ी साजिश है। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं को मरवाने का कॉन्ट्रैक्ट किसने लिया है? हम चुप नहीं रहेंगे। हर हमले का हिसाब लिया जाएगा। हर साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा।”

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Mutation of Title : अंश निर्धारण से उत्तराधिकार, बंटवारा और नामांतरण की प्रक्रिया होगी सरल, डीएम ने 30 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश ?

Mutation of Title : अंश निर्धारण से उत्तराधिकार, बंटवारा और नामांतरण की प्रक्रिया होगी सरल, डीएम ने 30 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश ?

हापुड़। जनपद में भूमि एवं संपत्ति से जुड़े मामलों को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *