Special Meeting : इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों की स्पेशल बैठक ?

Special Meeting : इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों की स्पेशल बैठक
Special Meeting : इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों की स्पेशल बैठक

विषय :-

  • इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों के लिए भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन किए जाने के संबंध में। आज दिनांक 5 नवंबर 2026 दिन बृहस्पतिवार को फतेहपुर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक स्टडी सेंटर एंड क्लिनिक खंभापुर में एक स्पेशल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि
  • इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के ज़िला अध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉक्टर काउंट सीज़र मैटी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।ई.एच. डॉ वकील अहमद ने इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक , छात्र-छात्राओं एवं एसोसिएशन के सदस्यों को भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के पालन करने के संबंध में बताया कि भारत सरकार द्वारा गठित इंटर डिपार्टमेंट कमेटी ने इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों एवं संस्थाओं की जांच शुरू कर दी है और 60 दिनों के अंदर जांच करके प्रथम रिपोर्ट भारत सरकार को प्रेषित करने को कहा है जिससे सभी चिकित्सक भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा सेवा कार्य करें।
Special Meeting : इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों की स्पेशल बैठक
Special Meeting : इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों की स्पेशल बैठक

डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने कहा की

  • चिकित्सक का पहला कर्तव्य रोगी की पीड़ा को दूर करना होता है। चिकित्सा पद्धति कोई भी हो सकती है। इसलिए हमें जो विधा का ज्ञान हो हमें उसी विधा का ही प्रयोग करना चाहिए । तथा कभी भी रोगी के साथ छल नहीं करना चाहिए।
    अमौली से आए हुए ई.एच.डॉ . देवानंद सागर ने बताया कि उन्होंने अब तक 54 नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर अधिक से अधिक रोगियों को पीड़ा मुक्त करने का प्रयास किया है। तथा ऐसे ही यह कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा।
    इस अवसर पर पूर्व सूबेदार मेजर हाजी अनीस उल्लाह, श्री कृष्णा आदर्श विद्या मंदिर दिव्यांग एवं आवासीय विद्यालय के प्रबंधक श्री सीताराम यादव, प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह , चैतन्य कुमार ,ई.एच. डॉ राम सजीवन, ई.एच. डॉक्टर विजय शंकर उमराव, डॉ. इमरान खान, ई.एच. छात्र अंकित कबीर आदि उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Praveen Pandey : फतेहपुर का 200वां स्थापना दिवस विकास का संकल्प दिवस बने - प्रवीण पाण्डेय

Praveen Pandey : फतेहपुर का 200वां स्थापना दिवस विकास का संकल्प दिवस बने – प्रवीण पाण्डेय

अतीत की प्रेरणा, भविष्य का संकल्प, मेरी माटी मेरा तीर्थ, मेरा फतेहपुर मैं ही सँवारूँगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *