Showed solidarity : संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता ?

Showed solidarity : संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता
Showed solidarity : संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता

“संगठन सृजन अभियान” के तीसरे चरण की समीक्षा बैठक

  • नगर कांग्रेस कमेटी पिलखुवा के कार्यालय पर आयोजित, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने फिर दिखाई संगठन की ताकत, समीक्षा बैठक में पहुंचे सैकड़ों लोग, राष्ट्रीय पर्यवेक्षक चेतन चौहान के समक्ष कार्यकर्ताओं को एकजुट कर दिया संदेश.

हापुड़।

  • आज 19 अगस्त 2026 दिन बुधवार को “संगठन सृजन अभियान” के तीसरे चरण की समीक्षा बैठक पिलखुवा में नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर हुई। बैठक में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक चेतन चौहान कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने छिजारसी टोल टैक्स पर पहुंचकर राष्ट्रीय पर्यवेक्षक चेतन चौहान और उनके साथ पहुंचे पीसीसी पर्यवेक्षकों पंकज तेजानिया, नरेंद्र चौहान और रिजवान कुरैशी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक चेतन चौहान ने कहा कि जनपद हापुड़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हारने के लिए वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
  • उन्होंने कहा है कि हर कांग्रेसी कार्यकर्ता का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत से सरकार और 2029 के लोकसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाने का होना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे समस्त पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों की एकजुटता ही पार्टी की ताकत है। अगर हम लोग इसी तरह से विधानसभा चुनाव में एकजुट रहे, तो निश्चित ही 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम कांग्रेस का हर कार्यकर्ता करेगा।
  • पिलखुवा नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी ने कहा है कि उनका लक्ष्य इस बार धौलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन दल के प्रत्याशी को भारी मतों से जितवाकर उत्तर प्रदेश की विधानसभा में पहुंचाने का है। इतना ही नहीं, नगर पालिका के चुनाव में इस बार अध्यक्ष भी पिलखुवा में कांग्रेस पार्टी का ही बनेगा। उन्होंने कहा कि पिलखुवा के 25 वार्डो में कांग्रेस पार्टी अपने सभी वार्डो पर प्रत्याशी उतारने जा रही है।
Showed solidarity : संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता
Showed solidarity : संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता

कार्यक्रम का संचालन दाऊद खान और नरेश भाटी ने किया।

  • कार्यक्रम के पश्चात एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में पहुंचे AICC ऑब्जर्वर चेतन चौहान ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे भारत के हर प्रदेश के हर जिले में संगठन सृजन की बैठक की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके दिल की बात पूछकर ये पता किया है रहा हैं कि पूर्व में रहे जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के कार्यकाल से संतुष्ट हैं या मौजूदा जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के कार्यकाल से? या कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के मन में जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के लिए कोई नया नाम हैं।
  • चेतन चौहान ने बताया कि अब तक जिलाध्यक्ष के पद के लिए 11- 12 नाम और नगर अध्यक्ष पद के लिए 3 – 4 नामों के आवेदन आ चुके हैं। जिसे अभी खुलासा नहीं किया जा सकता। क्योंकि पार्टी की अभी प्रक्रिया चल रही हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में थोड़ा समय जरूर लगेगा। लेकिन जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष की घोषणा दिल्ली कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से होगी।
    ये लोग उपस्थित रहे:
    शहर अध्यक्ष हापुड़ इरफान अहमद, पिलखुवा नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चन्द शर्मा, रश्मि चौधरी, गौरव गर्ग, डॉक्टर सलेकचंद, सौरभ शर्मा, पवन कौशिक, बॉबी त्यागी, यशपाल ढीलोर, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, एडवोकेट फुरकान, शहजादा चौधरी, अमित अग्रवाल, गुलफाम अली, गोपाल भारती, महबूब अली आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

DM's meeting : यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, नोएडा में पांच मंडलों के 21 जिलों के डीएम की बैठक ?

DM’s meeting : यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, नोएडा में पांच मंडलों के 21 जिलों के डीएम की बैठक ?

नोएडा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू होती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *