
नारी शक्ति से ही सनातन संस्कृति सुरक्षित। वीरेन्द्र नीलम चौहान
- कानपुर। सार्वजनिक श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं दुर्गा मंदिर समिति के महिला मंडल द्वारा सावन मास के पावन अवसर पर आठ दिवसीय हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री राधा जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर प्रांगण में सावन के झूले लगाए गए जहां सोलह श्रृंगार कर आई महिलाओं ने झूला झूलते हुए सावन के गीत गाए। पूरा मंदिर परिसर हरियाली और भक्ति में डूबा नजर आया। आयोजन वीरेंद्र नीलम चौहान सनातन वैवाहिक बंधन एवं नीलम आर्किटेक्ट एंड इंटीरियर डिजाइनर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मठ मंदिर समन्वय कानपुर की अध्यक्ष श्रीमती किरण पाण्डेय रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज जिस प्रकार मातृशक्ति ने हरियाली तीज के माध्यम से अपनी संस्कृति को जीवंत रखा है वह प्रशंसनीय है। नारी ही संस्कृति की रक्षक है और जब तक महिला मंडल जैसे संगठन सक्रिय रहेंगे तब तक हमारी सनातन परंपराएं सुरक्षित रहेंगी।

हरियाली तीज केवल पर्व नहीं यह अखंड सौभाग्य और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है।
- उन्होंने महिला मंडल के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और संस्कारों का संचार होता है। इस मौके पर मुख्य रूप से नीलम चौहान रेनू मधु शुक्ला मधु मिश्रा मीरा तिवारी पूजा गुप्ता सुहानी पाल शीलू मिश्रा रजनी पाण्डे अंजली पांडे लक्ष्मी सैनी आस्था मिश्रा ममता मिश्रा नीलम दुबे सुदामा दुबे मधु गुप्ता बीना त्रिपाठी शालिनी अवस्थी शालिनी गुप्ता संयोगिता तिवारी सुषमा भारद्वाज निशा शर्मा मीरा गुप्ता रश्मि लता गुप्ता सुषमा पांडे बबिता पांडे भारती मिश्रा पूनम शुक्ला गीता शुक्ला उर्मिला श्रीवास्तव रेखा आंवतिका द्विवेदी नीलू सविता लक्ष्मी द्विवेदी अमन मंजू तिवारी सुधा शुक्ला संतोष गुप्ता अर्चना शुक्ला शशि गाँधी सुनीता शर्मा सुशीला श्रीवास्तव डॉली द्विवेदी अराधना मयंक रत्ना गुप्ता वैदेही शर्मा आशा देवी राठौर कंचन सक्सेना छाया मिश्रा सुनीता सिंह सुमन शुक्ला अंजू द्विवेदी शाल्यवी द्विवेदी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रही।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।