Chahallum procession : दिल्ली जामा मस्जिद से निकला चहल्लुम का जुलूस, इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को किया गया याद ?

Chahallum procession : दिल्ली जामा मस्जिद से निकला चहल्लुम का जुलूस, इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को किया गया याद
Chahallum procession : दिल्ली जामा मस्जिद से निकला चहल्लुम का जुलूस, इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को किया गया याद

नई दिल्ली। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद से आज शिया मुसलमानों द्वारा चहल्लुम-ए-इमाम हुसैन के अवसर पर मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों की शहादत को याद करते हुए बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जुलूस में हजारों की संख्या में शोकवारों ने शिरकत की और मातम करते हुए इमाम हुसैन की कुर्बानी एवं कर्बला के शहीदों को याद किया। इस अवसर पर इस्लामी स्कॉलर मौलाना कल्बे रुसेद साहब ने संबोधित करते हुए इमाम हुसैन की शिक्षाओं, इंसानियत, सत्य और न्याय के लिए दी गई उनकी कुर्बानी तथा कर्बला के प्यासे शहीदों के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Chahallum procession : दिल्ली जामा मस्जिद से निकला चहल्लुम का जुलूस, इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को किया गया याद
Chahallum procession : दिल्ली जामा मस्जिद से निकला चहल्लुम का जुलूस, इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को किया गया याद

मौलाना ने कहा कि इमाम हुसैन की कुर्बानी पूरी इंसानियत के लिए सत्य, न्याय और मानवता की मिसाल है। कर्बला का संदेश आज भी इंसान को जुल्म के खिलाफ खड़े होने और मानवता की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। जुलूस जामा मस्जिद से सांसद मार्ग होते हुए जोरबाग स्थित शाह मर्दा तक पहुंचकर संपन्न होगा। जुलूस में विभिन्न अंजुमनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिनमें अंजुमन सिपाहे अब्बास, अंजुमन दारुल उलूम उत्तर प्रदेश, अंजुमन जुल्फकार-ए-हैदरी मेरठ, अंजुमन असगरिया सहित अन्य अंजुमन शामिल रहीं।

जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन और उनके 72 शहीद साथियों की शहादत को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Staging of Ramlila : दौसा : आध्यात्मिक आदर्श रामलीला समिति ने दी गणेशजी को पत्रिका, 11 अक्टूबर से बजरंग मैदान पर सजेगा रामलीला का मंचन ?

Staging of Ramlila : दौसा : आध्यात्मिक आदर्श रामलीला समिति ने दी गणेशजी को पत्रिका, 11 अक्टूबर से बजरंग मैदान पर सजेगा रामलीला का मंचन ?

दौसा। आध्यात्मिक आदर्श रामलीला समिति के कलाकारों और पदाधिकारियों ने आगामी रामलीला के सफल आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *