
शहडोल।
- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में तेंदुए के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के तगावर गांव में एक युवती को तेंदुआ घर से उठाकर ले गया, जिसके बाद उसका क्षत-विक्षत शव घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कल्लेय बीट अंतर्गत तगावर गांव निवासी सरस्वती सिंह गोंनी रात अपनी मां और बहन के साथ घर में सो रही थी।
- बताया जा रहा है कि परिवार का मकान कच्चा और जर्जर था तथा घर में दरवाजा भी नहीं था। मकान का एक हिस्सा खुला होने के कारण देर रात तेंदुआ घर के अंदर घुस आया। परिजनों के मुताबिक, तेंदुआ सो रही सरस्वती को उठाकर ले गया। रात में किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। बुधवार सुबह जब परिवार की नींद खुली तो सरस्वती बिस्तर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घर से कुछ दूरी पर सरस्वती का क्षत-विक्षत शव मिला। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
- घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
उत्तर वन मंडल के डीएफओ तरुण वर्मा ने बताया कि युवती अपनी मां और बहन के साथ जंगल से लगे क्षेत्र में स्थित मकान में सो रही थी। घर में दरवाजा नहीं होने के कारण तेंदुआ आसानी से अंदर घुस गया। रात में बहन की नींद खुलने पर सरस्वती बिस्तर पर नहीं मिली, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
डीएफओ के अनुसार, वन विभाग की टीम ने घर से कुछ दूरी पर युवती का शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच और परिस्थितियों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि युवती की मौत तेंदुए के हमले से हुई है। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली है और प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं