Free bus travel : रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सम्मान, 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा सुविधा मिली ?

Free bus travel : रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सम्मान, 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा सुविधा मिली ?
Free bus travel : रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सम्मान, 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा सुविधा मिली ?

सूचना विभाग हापुड़ दिनांक 26/08/2026 मातृशक्ति को मिला सम्मान,

  • बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा शुरू – मा०मंत्री मातृशक्ति सम्मान” के साथ महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत उपहार स्वरुप एक साड़ी एवं मिष्ठान देकर किया सम्मानित रक्षाबंधन का त्योहार-मातृशक्ति को उपहार उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त बसों में सभी माताजी, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा कार्यक्रम शुभारंभ का दिखाया गया सजीव प्रसारण माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक कदम उठाया:–कपिल देव अग्रवाल जी मातृशक्ति लाभ उठाएं-मनचाही यात्रा पर जाएं, नारे के साथ रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दिनांक 27 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक सभी महिलाएं, माता एवं बहनों को सहयात्री सहित निशुल्क यात्रा का मिला उपहार

हापुड़।

  • आज कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, जिला अध्यक्ष भाजपा के द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में “महिलाओं/मातृशक्ति के लिए निःशुल्क यात्रा” योजना का शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभागार में उपस्थित सभी महिलाओं द्वारा देखा एवं सुना गया उसके उपरांत महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत एक साड़ी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी बसों में निःशुल्क यात्रा। माननीय मंत्री जी ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर दिनांक 27 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि तक महिलाओं , माताओं एवं बहनों को सहयात्री सहित नि:शुल्क यात्रा का उपहार उत्तर प्रदेश के मान्य मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त 2026 के बाद प्रदेश की 60 वर्ष या उसके अधिक आयु पूर्ण कर चुकी माताएं व बहनों को आजीवन बसों में निशुल्क यात्रा दी जाएगी।
Free bus travel : रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सम्मान, 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा सुविधा मिली ?
Free bus travel : रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सम्मान, 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा सुविधा मिली ?

उन्होंने कहा कि

  • रक्षाबंधन पर्व से विशेष रूप से बहनों को उनके मायके तक सम्मान सहित पहुँचाने तथा रोजमर्रा में कार्य, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए यात्रा को सुगम बनाना है। शासन के निर्देशानुसार यह सुविधा दिनांक 27 अगस्त 2026 से लागू की गई है। रक्षाबंधन के अवसर पर 48 घंटे तक समस्त महिलाओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगी, इसके बाद 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए स्थायी रूप से जारी रहेगी। यात्रा के समय केवल आधार कार्ड दिखाना होगा।
    उन्होंने कहा कि यह योजना केवल निःशुल्क यात्रा नहीं, बल्कि मातृशक्ति को सम्मान देने का प्रतीक है। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और प्रदेश सशक्त होगा। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं ने इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे उनके खर्चे में कमी आएगी और उन्हें स्वतंत्र रूप से यात्रा करने में आसानी होगी। कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी के द्वारा “मातृशक्ति सम्मान” के साथ महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत उपहार स्वरुप एक साड़ी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित भी किया गया।
  • कार्यक्रम में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना, पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा श्रीमती कविता माधरे एआरएम रोडवेज, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सांसद प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Wall of the house : तेज बारिश और आंधी में गिरी मकान की दीवार, गुमटी दबने से हजारों का नुकसान ?

Wall of the house : तेज बारिश और आंधी में गिरी मकान की दीवार, गुमटी दबने से हजारों का नुकसान ?

चंदौली। मंगलवार की देर रात तेज बारिश, आंधी और बिजली कड़कने के दौरान रेलगंज बस्ती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *