Allegation of assault : जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप, बुजुर्ग महिला ने पुलिस आयुक्त से लगाई FIR की गुहार ?

Allegation of assault : जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप, बुजुर्ग महिला ने पुलिस आयुक्त से लगाई FIR की गुहार
Allegation of assault : जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप, बुजुर्ग महिला ने पुलिस आयुक्त से लगाई FIR की गुहार

इतना सुनते ही रश्मि शर्मा को बहुत गुस्सा आ गया और रश्मि शर्मा द्वारा मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्द – ढ़ेड, चमरिया और भंगिनियाँ – कहते हुए मां-बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगी और बोली – तुम्हारी क्या औकात हैं, मैं बहुत बड़ी पंडितानी हूं मेरे घर में ढ़ेड चमार-भंगी काम नहीं करेंगे। रश्मि शर्मा ने आगे कहा कि – ढ़ेडनी चमरिया-भंगिनिया तू अभी तक घर से नहीं गई अगर नहीं गई तो मैं तुझे जान से मार दूंगी बुला पुलिस को तू और तेरी पुलिस मेरा क्या उखाड़ लेगी।

घरेलू काम करने वाली बुजुर्ग महिला का आरोप – काम छोड़ने का दबाव, विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी; थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप

आगरा। थाना हरिपर्वत क्षेत्र में घरेलू काम करने वाली बुजुर्ग महिला ने रश्मि शर्मा पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त, आगरा को प्रार्थना पत्र देकर मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Allegation of assault : जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप, बुजुर्ग महिला ने पुलिस आयुक्त से लगाई FIR की गुहार
Allegation of assault : जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप, बुजुर्ग महिला ने पुलिस आयुक्त से लगाई FIR की गुहार

पीड़िता के अनुसार, 24 अगस्त को करीब 11 बजे वह अपने नियमित घरेलू कार्य में लगी थी, तभी रश्मि शर्मा ने कथित रूप से उसके साथ अभद्रता करते हुए काम छोड़कर चले जाने को कहा। आरोप है कि रोज की भांति प्रार्थीया अपना घरेलू काम कर रही थी तभी रश्मि शर्मा अपने कमरे से नीचे आई और उतरते ही मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए बोली – तुझे मैंने पहले पहले भी बोला है बुढ़िया कि यहां से काम छोड़कर चली जा, पर बुढ़िया तू अपनी आदत से बाज नहीं आ रही है। इस पर समझते हुए प्रार्थीया ने कहा बेटी रश्मि तुम बहू हो घर की मैं तो एक ग़रीब काम करने वाली हूं मुझे तुम्हारी सास ने अपनी देखभाल के लिए रखा है। इतना सुनते ही रश्मि शर्मा को बहुत गुस्सा आ गया और रश्मि शर्मा द्वारा मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्द – ढ़ेड, चमरिया और भंगिनियाँ – कहते हुए मां-बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगी और बोली – तुम्हारी क्या औकात हैं, मैं बहुत बड़ी पंडितानी हूं मेरे घर में ढ़ेड चमार-भंगी काम नहीं करेंगे। रश्मि शर्मा ने आगे कहा कि – ढ़ेडनी चमरिया-भंगिनिया तू अभी तक घर से नहीं गई अगर नहीं गई तो मैं तुझे जान से मार दूंगी बुला पुलिस को तू और तेरी पुलिस मेरा क्या उखाड़ लेगी।

विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई और हाथ में पकड़े चमचे से हमला किया गया। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। पीड़िता का आरोप है कि 25 अगस्त की सुबह भी उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई इससे वह भयभीत है। पीड़िता का कहना है कि उसने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर FIR दर्ज कराने और दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Faces of young girls : बक्सपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित, उपहार पाकर खिले बच्चियों के चेहरे ?

Faces of young girls : बक्सपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित, उपहार पाकर खिले बच्चियों के चेहरे ?

फतेहपुर। नवरात्रि पर्व के चतुर्थ दिवस के अवसर पर 14 अक्टूबर 2026 को इंडियन रेडक्रास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *