Submitted a memorandum : चंबल परियोजना की पाइप लाइन को ग़लत तरीके से डालने पर किसानों का विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन दिया ?

Submitted a memorandum : चंबल परियोजना की पाइप लाइन को ग़लत तरीके से डालने पर किसानों का विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन दिया

Submitted a memorandum : चंबल परियोजना की पाइप लाइन को ग़लत तरीके से डालने पर किसानों का विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन दिया
Submitted a memorandum : चंबल परियोजना की पाइप लाइन को ग़लत तरीके से डालने पर किसानों का विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन दिया

रूपवास (भरतपुर)।

 रूपवास क्षेत्र के भरतपुर धौलपुर मार्ग स्थित खानसूरजापुर पर धौलपुर से भरतपुर के लिए गलत तरीके से डाली जा रही चंबल परियोजना की पाइप लाइन को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया। खानसूरजापुर के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में लिखा कि वर्तमान में धौलपुर से भरतपुर की तरफ चम्बल परियोजना के तहत दूसरी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जबकि चम्बल परियोजना की पूर्व में भी धौलपुर से भरतपुर की तरफ अंडरग्राउंड पाइपलाइन विछी हुई है। जो सडक के उत्तर दिशा में हैं तथा वर्तमान में जो दूसरी पाईपलाइन विछाई जा रही है वह भी धौलपुर से खानसूरजापुर तक तथा भरतपुर से रूपबास तक उत्तर दिशा में डाली गई है।

Submitted a memorandum : चंबल परियोजना की पाइप लाइन को ग़लत तरीके से डालने पर किसानों का विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन दिया
Submitted a memorandum : चंबल परियोजना की पाइप लाइन को ग़लत तरीके से डालने पर किसानों का विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन दिया

लेकिन अब चम्बल परियोजना के अधिकारी

ग्राम खानसूरजापुर में उक्त पाइपलाइन की दिशा को बदल पर NH 123 रोड को क्रोस करके उक्त पाइपलाइन को नियम विरूद्ध तरीके से दक्षिण दिशा में डाल रहे हैं तथा उक्त पाइपलाइन को किसानों को बिना कोई पूर्व सूचना दिए व जबरन दादागिरी व पुलिस प्रशासन के सहयोग से किसानों की फसल को नष्ट करके उनकी आराजीयात 2115, 2124, 2107, 2590, 2592, 3159/2789, 2622/3079 एवं अन्य नम्बरों में होकर डाला जा रहा है। जो कि पूर्णतः गलत है। हम इसका विरोध करते हैं।
जिस तरह पहली पाइप लाइन डाली हुई है। उसी तरह दूसरी पाइप लाइन डाली जाए। अन्यथा हम धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर ओमकार सिंह, गुलाब सिंह, रघुवीर, जगदीश पहलवान, निरोती लाल, मायाराम, जयशिव, रामवीर, सुरेन्द्र सिंह, हर देवेन्द्र सिंह, राकेश, दरब सिंह, महावीर सिंह, सागर खैनवार, डिगम्बर, छज्जन सिंह, योगेन्द्र आदि किसान मौजूद थे।

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Deputy CM : विश्व संग्रहालय दिवस - डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और पर्यटन बढ़ावा पर दिया विशेष जोर

Deputy CM : विश्व संग्रहालय दिवस – डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और पर्यटन बढ़ावा पर दिया विशेष जोर ?

Deputy CM : विश्व संग्रहालय दिवस – डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *