Rain and Landslides : हिमाचल में बारिश-लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 1550 करोड़ की संपत्ति बर्बाद; 12 सितंबर तक मौसम साफ, 14 से फिर बारिश ?

शिमला।

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड होने के बावजूद भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। राज्य में 1 जून से 9 सितंबर तक सरकारी और निजी संपत्तियों को करीब 1,550 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान कई मकान पूरी तरह तबाह हुए, जबकि सैकड़ों घरों को आंशिक क्षति पहुंची है। मानसून के दौरान राज्य में अब तक 126 मकान पूरी तरह ढह चुके हैं, जबकि 498 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। वहीं, अलग-अलग हादसों में 286 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें 172 मौतें सड़क हादसों में, 18 लैंडस्लाइड, एक फ्लैश फ्लड और 15 लोगों की जान पानी में डूबने से गई है। अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान अब तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश हुई है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में 12 सितंबर तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। वहीं निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धूप के साथ कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव
अगले 72 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने के कारण प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के 11 शहरों में अधिकतम तापमान पहले ही 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।
केलांग में सामान्य से 6 डिग्री अधिक तापमान के साथ पारा 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मंडी में तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा यानी 33.6 डिग्री, कल्पा में 4.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25 डिग्री, भुंतर में 3.8 डिग्री अधिक यानी 33.5 डिग्री और मनाली में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Rain and Landslides : हिमाचल में बारिश-लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 1550 करोड़ की संपत्ति बर्बाद; 12 सितंबर तक मौसम साफ, 14 से फिर बारिश ?
Rain and Landslides : हिमाचल में बारिश-लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 1550 करोड़ की संपत्ति बर्बाद; 12 सितंबर तक मौसम साफ, 14 से फिर बारिश ?

14 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम
IMD के अनुसार प्रदेश में 13 सितंबर तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 14 सितंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन जिलों में सामान्य से कम बारिश
मानसून सीजन में चंबा में सामान्य से 5 फीसदी, हमीरपुर में 32 फीसदी, कांगड़ा में 5 फीसदी, लाहौल-स्पीति में 62 फीसदी, मंडी में 17 फीसदी, सोलन में 14 फीसदी और ऊना में 4 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है।
वहीं, बिलासपुर में सामान्य से 8 फीसदी, किन्नौर में 1 फीसदी, कुल्लू में 8 फीसदी और शिमला में 12 फीसदी अधिक बारिश हुई है। यानी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रही, लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों में बाढ़ और लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Scam Alert : प्रियंका गांधी के नाम पर पर ठगी की कोशिश, कार्यालय ने जारी किया स्कैम अलर्ट ?

Scam Alert : प्रियंका गांधी के नाम पर पर ठगी की कोशिश, कार्यालय ने जारी किया स्कैम अलर्ट ?

नई दिल्ली । वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम और उनके आवाज का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *