Green flag : विधायक कमलेश ठाकुर ने पांच नए बस रूटों पर एचआरटीसी बसों को दिखाई हरी झंडी ?

Green flag : विधायक कमलेश ठाकुर ने पांच नए बस रूटों पर एचआरटीसी बसों को दिखाई हरी झंडी ?
Green flag : विधायक कमलेश ठाकुर ने पांच नए बस रूटों पर एचआरटीसी बसों को दिखाई हरी झंडी ?

देहरा।

  • देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने मंगलवार को देहरा बस स्टैंड से हिमाचल पथ परिवहन निगम के पांच नए बस रूटों पर बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष उपाध्याय ने विधायक को हिमाचली शॉल एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने धार रूट पर शुरू की गई बस में सफर भी किया। एचआरटीसी द्वारा शुरू किए गए पांच नए बस रूटों में देहरा से लंज वाया लुनसु एवं धार, सकरी से ढलियारा वाया हरिपुर एवं खैरिया होते हुए देहरा, देहरा से नादौन वाया नेहरन पुखर, बल्लार, परागपुर एवं कालेश्वर महादेव, देहरा से धन्नोटू वाया बड़ा तथा देहरा से भरभाई वाया हारमिटा, नलसूया एवं सुखार होते हुए चलाली शामिल हैं। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।
Green flag : विधायक कमलेश ठाकुर ने पांच नए बस रूटों पर एचआरटीसी बसों को दिखाई हरी झंडी ?
Green flag : विधायक कमलेश ठाकुर ने पांच नए बस रूटों पर एचआरटीसी बसों को दिखाई हरी झंडी ?

नए बस रूटों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों,

  • विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा अन्य यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। इसी कड़ी में शीघ्र ही चिंतपूर्णी रूट पर वाया नेहरन पुखर, नलसूया एवं चनौता बस सेवा शुरू करने की भी योजना है।
    इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष निष्ठा चम्वयाल, उपाध्यक्ष किरण, वार्ड सदस्य उपासना एवं किरण शर्मा, कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक सुनील कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव इन्द्र शर्मा, सचिव आशा डडवाल, बलजीत डडवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित ठाकुर, पूर्व प्रधान रंजना नरोतरा, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष उपाध्याय, वनमंडलाधिकारी अरुण कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी करतार चन्द, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनोज शर्मा तथा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Blackmailing : शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटरों से संपर्क होने का दावा, गैंगस्टरों के नाम पर धमकाने और ब्लैकमेलिंग के आरोप

Blackmailing : शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटरों से संपर्क होने का दावा, गैंगस्टरों के नाम पर धमकाने और ब्लैकमेलिंग के आरोप ?

लखनऊ। शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर कई चौंकाने वाले दावे सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *