A Test of Courage : नौगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर गौरव गोगोई बोले- ‘डर की राजनीति बनाम जनता के साहस की परीक्षा’ ?

A Test of Courage : नौगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर गौरव गोगोई बोले- 'डर की राजनीति बनाम जनता के साहस की परीक्षा' ?
A Test of Courage : नौगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर गौरव गोगोई बोले- ‘डर की राजनीति बनाम जनता के साहस की परीक्षा’ ?

जोरहाट ।

  • असम के नौगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इस चुनाव को भाजपा की राजनीति के खिलाफ जनसाहस की परीक्षा बताया है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सोमवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मुख्य राजनीतिक मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच होगा। यह चुनाव इस बात की परीक्षा होगी कि क्या बीजेपी की डर और डराने-धमकाने की राजनीति जीतती है या फिर बीजेपी के खिलाफ लोगों का साहस दिखाई देता है? हमारा पूरा विश्वास है कि आज भाजपा जिस प्रकार से एक डर का माहौल बना रही है, उस डर के माहौल को नौगांव के लोग उखाड़ फेंकेंगे। आज लोग नागरिक के हिसाब से सरकार से अधिकार मांगते हैं। नागरिक के हक से वह सम्मान मांगते हैं और यह जो डर और धमकी की राजनीति है, आज उसे लोग नकारते हैं।” कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा पर गोगोई ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा की जानी चाहिए।”
A Test of Courage : नौगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर गौरव गोगोई बोले- 'डर की राजनीति बनाम जनता के साहस की परीक्षा' ?
A Test of Courage : नौगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर गौरव गोगोई बोले- ‘डर की राजनीति बनाम जनता के साहस की परीक्षा’ ?

उल्लेखनीय है कि

  • नौगांव लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे से खाली हुई है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने देबाशीष शर्मा को नौगांव उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की ओर से अधिकृत तौर पर देबाशीष शर्मा के नाम की घोषणा की गई है। नौगांव लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा और 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।
    कांग्रेस ने अभी तक इस सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम का औपचारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन गौरव गोगोई के बयान से स्पष्ट है कि पार्टी इस चुनाव को बीजेपी के खिलाफ एक बड़े सियासी संदेश के तौर पर देख रही है। गोगोई का कहना है कि नौगांव की जनता अब डर की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी और नागरिक अधिकारों के लिए मुखर होकर वोट करेगी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

International match : हार्दिक सिंह ने पूरे किए 200 सीनियर इंटरनेशनल मैच, हॉकी इंडिया ने स्टार मिडफील्डर को बधाई दी ?

International match : हार्दिक सिंह ने पूरे किए 200 सीनियर इंटरनेशनल मैच, हॉकी इंडिया ने स्टार मिडफील्डर को बधाई दी ?

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह को 200 सीनियर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *