Constitution : विपक्ष का चलो दिल्ली मार्च शुरू, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, राहुल बोले- यह संविधान बचाने की मुहिम है ?

नई दिल्ली।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) विवाद को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन और तीव्र हो गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य विपक्षी सांसद बस में सवार होकर कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड जंक्शन से सुप्रीम कोर्ट की ओर रवाना हो गए हैं। विपक्ष का यह मार्च ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ के बैनर तले निकाला जा रहा है। ‘यह शिवजी की बारात की तरह’: मार्च शुरू होने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि इस मार्च में कोई भी शामिल हो सकता है और यह किसी सरकार के खिलाफ व्यक्तिगत लड़ाई नहीं, बल्कि देश के संविधान को बचाने की एक बड़ी मुहिम है। उन्होंने दोहराया कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका यह प्रदर्शन जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट में याचिका: विपक्षी नेता आज सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ औपचारिक रूप से याचिका दाखिल करेंगे।

Constitution : विपक्ष का चलो दिल्ली मार्च शुरू, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, राहुल बोले- यह संविधान बचाने की मुहिम है ?
Constitution : विपक्ष का चलो दिल्ली मार्च शुरू, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, राहुल बोले- यह संविधान बचाने की मुहिम है ?

इससे पहले रविवार को मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने स्पष्ट किया था कि विपक्षी सांसदों का पत्र मिलने पर उन्हें उसी रात जवाब दे दिया गया था और सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी नागरिकों व जनप्रतिनिधियों के लिए खुले हैं।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों को लेकर नया नियम: इस बीच, केंद्र सरकार द्वारा गठित कमेटी की सिफारिश के आधार पर दिल्ली के जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है। अब प्रदर्शनों के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड को अधिकृत किया गया है।
सत्ता पक्ष की तीखी प्रतिक्रिया: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष के इस आंदोलन पर निशाना साधते हुए कहा है कि लगातार चुनावी हार की खीझ मिटाने के लिए कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर अनर्गल हमले कर रही है और अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रही है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

ED-CBI : ये शिव का डांस है ईडी-सीबीआई समेत कई केंद्रीय अधिकारी हमारे संपर्क में : राहुल गांधी ?

ED-CBI : ये शिव का डांस है ईडी-सीबीआई समेत कई केंद्रीय अधिकारी हमारे संपर्क में : राहुल गांधी ?

नई दिल्ली । इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *