Ganpati Festival : गणपति उत्सव में पहुंचीं अफसाना खान तो धर्म को लेकर हुईं ट्रोल, यूजर्स ने कहा-‘फेम के लिए अपना धर्म छोड़ दिया’ ?

Ganpati Festival : गणपति उत्सव में पहुंचीं अफसाना खान तो धर्म को लेकर हुईं ट्रोल, यूजर्स ने कहा-'फेम के लिए अपना धर्म छोड़ दिया' ?
Ganpati Festival : गणपति उत्सव में पहुंचीं अफसाना खान तो धर्म को लेकर हुईं ट्रोल, यूजर्स ने कहा-‘फेम के लिए अपना धर्म छोड़ दिया’ ?

मुंबई ।

पंजाबी सिंगर और ‘बिग बॉस 15’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं अफसाना खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में अफसाना कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के घर गणपति सेलिब्रेशन में पहुंचीं। उन्होंने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें वह पति और सिंगर-म्यूजिक प्रोड्यूसर साज के साथ नजर आईं। तस्वीरों में अफसाना भगवान गणेश की मूर्ति के सामने बैठी दिखाई दीं और कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ के साथ भी पोज दिया। पोस्ट सामने आते ही जहां कई लोगों ने उन्हें प्यार दिया, वहीं कुछ यूजर्स ने उनके धर्म को लेकर सवाल उठाते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। अफसाना ने गणपति सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ”मैंने कपिल पाजी और गिन्नी भाभी के घर गणपति चतुर्थी मनाई। यह दिन प्यार, खुशी और मस्ती से भरा रहा। मिक्का पाजी के घर गणपति बप्पा के दर्शन करके काफी खुशी हुई।”
अफसाना की पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लिए प्यार जताया। हालांकि, कुछ लोगों ने उनकी धार्मिक पहचान को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, ‘शेम ऑन यू।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘पहले पाप करती हैं और फिर भगवान को याद करती हैं।’ और एक और कमेंट में अफसाना पर निशाना साधते हुए लिखा गया, ‘बब्बू मान ने सच कहा था। उन्होंने फेम के लिए अपना धर्म छोड़ दिया।”

Ganpati Festival : गणपति उत्सव में पहुंचीं अफसाना खान तो धर्म को लेकर हुईं ट्रोल, यूजर्स ने कहा-'फेम के लिए अपना धर्म छोड़ दिया' ?
Ganpati Festival : गणपति उत्सव में पहुंचीं अफसाना खान तो धर्म को लेकर हुईं ट्रोल, यूजर्स ने कहा-‘फेम के लिए अपना धर्म छोड़ दिया’ ?

हालांकि, सोशल मीडिया पर अफसाना का बचाव करने वाले लोग भी नजर आए। कुछ यूजर्स ने ट्रोलिंग को गलत बताया और कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आस्था और पसंद के मुताबिक जिंदगी जीने का अधिकार है। एक यूजर ने लोगों से अफसाना को ट्रोल न करने की अपील करते हुए कहा कि अगर वह अब कोई ऐसी गलती नहीं कर रही हैं तो पुरानी बातों को बार-बार सामने लाने का कोई मतलब नहीं है।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अफसाना खान को हिंदू धार्मिक परंपराओं में शामिल होने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इसी साल अगस्त में सावन के दौरान भी उन्होंने पति साज के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। उस पोस्ट के साथ अफसाना ने लिखा था, ‘मेरी ताकत मेरा महादेव है।’ उनके इस पोस्ट पर भी सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।
कुछ लोगों ने अफसाना से कहा था कि अगर वह हिंदू परंपराओं को मानती हैं तो उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने इसे इस्लाम के खिलाफ बताते हुए भी कमेंट किए थे

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Mosquito nets : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए 102 मच्छरदानियां वितरित

Mosquito nets : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए 102 मच्छरदानियां वितरित ?

फतेहपुर/बिंदकी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *