The department remains silent : देवमई के शिवधाम पॉली क्लीनिक पर अवैध इलाज के आरोप, वायरल वीडियो के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मौन ?

The department remains silent : देवमई के शिवधाम पॉली क्लीनिक पर अवैध इलाज के आरोप, वायरल वीडियो के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मौन
The department remains silent : देवमई के शिवधाम पॉली क्लीनिक पर अवैध इलाज के आरोप, वायरल वीडियो के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मौन

देवमई के ‘शिवधाम पॉली क्लीनिक’ पर स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी के आरोप! वायरल वीडियो ने खोली कथित अवैध इलाज की पोल, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अस्पताल? बिना योग्य चिकित्सक और निर्धारित मानकों के मरीजों को भर्ती करने का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था कटघरे में ! वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई का इंतजार, कहीं विभागीय संरक्षण में तो नहीं फल-फूल रहा कथित कारोबार?

औंग/फतेहपुर । जनपद के देवमई क्षेत्र में संचालित बताए जा रहे शिवधाम पॉली क्लीनिक को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल के अंदर मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था, बेड और लोगों की मौजूदगी दिखाने का दावा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है। आरोप हैं कि आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता और निर्धारित मानकों की अनदेखी कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

The department remains silent : देवमई के शिवधाम पॉली क्लीनिक पर अवैध इलाज के आरोप, वायरल वीडियो के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मौन
The department remains silent : देवमई के शिवधाम पॉली क्लीनिक पर अवैध इलाज के आरोप, वायरल वीडियो के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मौन

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि प्रतिष्ठान का संचालन नियमानुसार हो रहा है तो उसके पंजीकरण, चिकित्सकों की डिग्री और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति सार्वजनिक करने में परेशानी क्या है? वहीं यदि अनियमितताएं हैं तो अब तक विभागीय कार्रवाई क्यों नहीं हुई? स्थानीय स्तर पर विभागीय संरक्षण और कथित मिलीभगत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इस गतिविधि की जानकारी नहीं है या शिकायतों के बावजूद जानबूझकर आंखें मूंदी जा रही हैं? अब सीएमओ और जिलाधिकारी की जवाबदेही!वायरल वीडियो को आधार बनाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।अस्पताल का पंजीकरण, चिकित्सकों की योग्यता, मरीजों को भर्ती करने की अनुमति और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का मौके पर सत्यापन हो।साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व में कोई निरीक्षण या कार्रवाई की है अथवा नहीं।यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो संचालक के साथ किसी भी स्तर पर संरक्षण देने वाले जिम्मेदारों की भूमिका की भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।सवाल सीधा है—देवमई में मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है या कथित सेटिंग का कारोबार? वायरल वीडियो के बाद भी विभाग की चुप्पी आखिर कब टूटेगी?

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

The joys of Diwali : जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बांटी दीपावली की खुशियां

The joys of Diwali : जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बांटी दीपावली की खुशियां ?

फतेहपुर। “किसी उदास चेहरे पर खुशियां लाने का मूल्य किसी खुश चेहरे की तारीफों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *