
भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त व नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन बुद्धा पार्क की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे: संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त
आगरा,संजय सिंह। कालिंदी विहार स्थित निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित बुद्धा पार्क की सुरक्षा और गरिमा को लेकर भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने प्रशासन के समक्ष मजबूती से आवाज उठाई। उनके नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आगरा मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और पार्क की सुरक्षा व्यवस्था तत्काल सुदृढ़ किए जाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया कि निर्माणाधीन बुद्धा पार्क में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर कुछ असामाजिक तत्व चढ़कर वीडियो एवं रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इस प्रकार की घटनाओं से करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था, श्रद्धा, सम्मान, गरिमा एवं सामाजिक भावनाएं आहत की जारही हैं। इस प्रकार की घटनाओं से अनुयायियों में गहरा आक्रोश है।

निर्माणाधीन विश्वस्तरीय बुद्धा पार्क की सुरक्षा और गरिमा को लेकर भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने कहा कि विश्वस्तरीय बुद्धा पार्क केवल एक निर्माणाधीन परियोजना नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, सम्मान और सामाजिक चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। इसकी गरिमा की रक्षा करना प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह विश्वस्तरीय बुद्धा पार्क मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित बुद्धा पार्क में ऐसी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे कोई भी असामाजिक तत्व भगवान बुद्ध की प्रतिमा अथवा पार्क परिसर की गरिमा से खिलवाड़ करने का दुस्साहस न कर सके।
नगर आयुक्त ने तत्काल दिए निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने तत्काल संबंधित ठेकेदार को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि बुद्धा पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस आयुक्त को भी पत्र भेजा जाएगा नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि बुद्धा पार्क की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।
प्रशासन की त्वरित पहल पर प्रतिनिधिमंडल ने संतोष व्यक्त किया। साथ ही पार्क में निरंतर निगरानी, पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती तथा स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग दोहराई, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान एडवोकेट अर्जुन सिंह, एडवोकेट छाया वर्मा, एडवोकेट सोनिका पिप्पल, एडवोकेट लवकुश सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल सदस्य उपस्थित रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।