Air Quality : दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावनाएं कम, वायु गुणवत्ता ‘ग्रीन जोन’ में बरकरार ?

Air Quality : दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावनाएं कम, वायु गुणवत्ता 'ग्रीन जोन' में बरकरार ?
Air Quality : दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावनाएं कम, वायु गुणवत्ता ‘ग्रीन जोन’ में बरकरार ?

नई दिल्ली ।

  • राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमानों के अनुसार, अब बारिश की संभावनाएं काफी हद तक कम हो गई हैं। आने वाले दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जिससे लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, 18 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 70 से 60 प्रतिशत के बीच रहेगा। इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • 19 और 20 सितंबर को भी मौसम लगभग इसी तरह का रहेगा। दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा में नमी 19 तारीख को 70 से 55 प्रतिशत और 20 तारीख को 65 से 55 प्रतिशत रहने का अनुमान है। दोनों ही दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे।
    मौसम विभाग के मुताबिक, 21, 22 और 23 सितंबर को दिल्ली का आसमान और भी साफ हो जाएगा। इन तीनों दिनों में मौसम ‘मुख्यतः साफ’ रहेगा। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
Air Quality : दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावनाएं कम, वायु गुणवत्ता 'ग्रीन जोन' में बरकरार ?
Air Quality : दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावनाएं कम, वायु गुणवत्ता ‘ग्रीन जोन’ में बरकरार ?

मौसम के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता भी लोगों के लिए राहत भरी है।

  • वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘ग्रीन जोन’ यानी संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के प्रमुख मॉनिटरिंग स्टेशनों की बात करें तो आया नगर (62), बवाना (58), आशोक विहार (70), कैंटोनमेंट एरिया (71), कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (71), अलीपुर (74) और चांदनी चौक (83) में एक्यूआई 100 के नीचे यानी ग्रीन जोन में है।
  • हालांकि, आनंद विहार (86) और बुराड़ी क्रॉसिंग (95) में एक्यूआई 100 के करीब पहुंच रहा है, लेकिन अभी भी यह संतोषजनक श्रेणी में ही है। एनसीआर के अन्य हिस्सों की बात करें तो नोएडा के सेक्टर-62 (81) और सेक्टर-1 (92) में हवा की गुणवत्ता ग्रीन जोन में है। हालांकि, नोएडा के सेक्टर-125 (111) और सेक्टर-116 (117) में एक्यूआई 100 के पार जाकर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गया है। गाजियाबाद की बात करें तो यहां के गोविंदपुरम (44) में हवा सबसे साफ है। इंदिरापुरम (61) और वसुंधरा (61) में भी एक्यूआई ग्रीन जोन में है।
    लोनी (92), वेद विहार-लोनी (86) और संजय नगर (98) में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक बनी हुई है। एनसीआर में बारिश की संभावनाएं भले ही कम हो गई हैं, लेकिन बादलों की आवाजाही और साफ आसमान के कारण धूप से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं, प्रदूषण का स्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है, जो सेहत के लिए अच्छा संकेत है।

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

A Pleasant Journey : श्रम विभाग ने विहान बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कराया मेट्रो रेल का सुहाना सफर

A Pleasant Journey : श्रम विभाग ने विहान बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कराया मेट्रो रेल का सुहाना सफर ?

मेरठ, 22 सितंबर 2026। श्रम विभाग, मेरठ की ओर से मंगलवार को विहान बालिका विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *