Sewing machine : हापुड़ में विश्वकर्मा जयंती पर लाभार्थियों को टूल किट और सिलाई मशीन देकर किया सम्मानित ?

Sewing machine : हापुड़ में विश्वकर्मा जयंती पर लाभार्थियों को टूल किट और सिलाई मशीन देकर किया सम्मानित
Sewing machine : हापुड़ में विश्वकर्मा जयंती पर लाभार्थियों को टूल किट और सिलाई मशीन देकर किया सम्मानित

सूचना विभाग हापुड़ दिनाँक 17.09.2026 सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत जनपद हापुड़ में विकास भवन के सभागार में आयोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के पात्र लाभार्थियों को टूल किट व सिलाई मशीन देकर मा0 जिलापंचायत अध्यक्ष, विधायकगणों हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व धौलान सहित भाजपा जिलाध्यक्ष किया सम्मान विश्वकर्मा जयंती और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर विकास भवन सभागार हापुड़ में एक विशेष समारोह का हुआ आयोजन सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत जनपद हापुड़ के 04 राजकीय चिकित्सालयों, जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व पिलखुवा में आयोजित हुआ रक्त दान शिवि रक्तदान शिविर में जनसहयोग के माध्यम से प्राप्त हुआ 31 यूनिट रक्तदा सेवा संकल्प अभियान के दौरान मा0 विधायकगणों के द्वारा जनपद के समस्त राजकीय चिकित्सालयों में 247 मरीजों को फल वितरित भी किये गये

हापुड़। आज विश्वकर्मा जयंती और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर विकास भवन सभागार हापुड़ में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त उद्योग श्रीमती खुशबू सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, विधायक सदर श्री विजयपाल आढ़ती, विधायक धौलान श्री धर्मेश तोमर, विधायक गढ़मुक्तेश्वर श्री हरेन्द्र सिंह तेवतिया, मा० जिला अध्यक्षा भाजपा श्रीमती कविता माधरे ,जिला महामंत्री एवं प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा , पी०डी० श्री अनवर शेख, उपायुक्त उद्योग श्रीमती खुशबू सिंह सहित कारीगर व महिलाएं उपस्थित रहे।

Sewing machine : हापुड़ में विश्वकर्मा जयंती पर लाभार्थियों को टूल किट और सिलाई मशीन देकर किया सम्मानित
Sewing machine : हापुड़ में विश्वकर्मा जयंती पर लाभार्थियों को टूल किट और सिलाई मशीन देकर किया सम्मानित

इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की और उनके दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क टूलकिट ;सिलाई मशीनद्ध का वितरण जनप्रतिनिधियों के कर कमलों द्वारा किया गया। टूलकिट प्राप्त करने बाद स्थानीय लाभार्थियों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि आधुनिक औजार ध् मशीन मिलने से अब उनका काम और आसान हो जायेगा और उनकी कमाई भी बढ़ेगी।
समारोह के अन्त में उपायुक्त उद्योग श्रीमती खुशबू सिंह ने सभी अतिथियों व अधिकारियों और आगुंतकों का आभार व्यक्त किया। इसी के साथ जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत किये जा रहे रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें जनपद हापुड़ के 04 राजकीय चिकित्सालयों जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व पिलखुवा में आयोजित किये गये। आयोजित होने वाले रक्त दान शिविरों में 31 यूनिट रक्तदान प्राप्त किया गया, जिसमें जिला संयुक्त चिकित्सालय हापुड़ में 06, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हापुड़ में 08 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गढ़मुक्तेश्वर में 07 यूनिट व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलुखवा पर 10 यूनिट रक्तदान किया गया तथा जनपद के समस्त राजकीय चिकित्सालयों में 247 मरीजों को फल वितरित किये गये।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

High-speed bike : टांडा रोड पर तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में दो युवकों की मौत

High-speed bike : टांडा रोड पर तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में दो युवकों की मौत ?

हल्द्वानी। टांडा रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *