Inspection of the fields : पंजाब में पराली जलाने के मामलों पर कार्रवाई, अब तक 52 घटनाएं रिपोर्ट, 42 खेतों का निरीक्षण ?

Inspection of the fields : पंजाब में पराली जलाने के मामलों पर कार्रवाई, अब तक 52 घटनाएं रिपोर्ट, 42 खेतों का निरीक्षण
Inspection of the fields : पंजाब में पराली जलाने के मामलों पर कार्रवाई, अब तक 52 घटनाएं रिपोर्ट, 42 खेतों का निरीक्षण

पटियाला।

पंजाब में धान की पराली जलाने की घटनाओं को लेकर 29 सितंबर तक राज्यभर में कुल 52 आग की घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं। उपलब्ध सरकारी आंकड़ों के अनुसार इनमें से 42 खेतों का निरीक्षण किया गया, जबकि 16 स्थानों पर फसल जलाने के निशान की भौतिक रूप से पुष्टि हुई है। जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक, अमृतसर में सबसे अधिक 30 आग की घटनाएं रिपोर्ट हुईं। इनमें 20 खेतों का निरीक्षण किया गया और 4 स्थानों पर फसल जलाने के निशान की पुष्टि हुई। अमृतसर में एक मामले में 5,000 रुपए का पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया और पूरी राशि वसूल की गई। तरनतारन में 8, फिरोजपुर में 5, गुरदासपुर में 3 और मोगा में 2 मामले रिपोर्ट हुए। फाजिल्का, होशियारपुर, एसबीएस नगर और पटियाला में एक-एक आग की घटना दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, कुल 11 मामलों में पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया, जिसकी कुल राशि 55,000 रुपए है। इसमें से 25,000 रुपए की वसूली की जा चुकी है।
तरनतारन में 8 घटनाओं में से 8 खेतों का निरीक्षण किया गया और 5 स्थानों पर फसल जलाने के निशान की पुष्टि हुई

Inspection of the fields : पंजाब में पराली जलाने के मामलों पर कार्रवाई, अब तक 52 घटनाएं रिपोर्ट, 42 खेतों का निरीक्षण
Inspection of the fields : पंजाब में पराली जलाने के मामलों पर कार्रवाई, अब तक 52 घटनाएं रिपोर्ट, 42 खेतों का निरीक्षण

यहां 4 मामलों में कुल 20,000 रुपये का पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया और 10,000 रुपए की वसूली हुई। इसके अलावा खेत रिकॉर्ड में 5 रेड एंट्री दर्ज की गईं।
फिरोजपुर में 5 घटनाओं की रिपोर्ट के बाद सभी 5 खेतों का निरीक्षण किया गया और 5 स्थानों पर फसल जलाने के निशान मिले। 4 मामलों में 20,000 रुपये का पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया, जिसमें से 5,000 रुपए की वसूली हुई। खेत रिकॉर्ड में 4 रेड एंट्री भी दर्ज की गईं।
पटियाला में एक आग की घटना रिपोर्ट हुई। खेत का निरीक्षण करने पर फसल जलाने के निशान की पुष्टि हुई और एक मामले में 5,000 रुपए का पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया। सरकारी आंकड़ों में इस मामले को एफआईआर से भी जोड़ा गया है।
कुल आंकड़ों के अनुसार, एक एफआईआर दर्ज, खेत रिकॉर्ड में 9 रेड एंट्री और 4 चेतावनी नोटिस/शो-कॉज नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं नोडल/सुपरवाइजरी अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट या निलंबन की कार्रवाई का आंकड़ा शून्य है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Crowd of devotees : पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में रामपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Crowd of devotees : पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में रामपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ?

कलश यात्रा के साथ हुआ कथा का शुभारंभ, कथावाचक श्री भोला पागल व्यास श्री महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *