Police helmets : बिजनौर पुलिस में हेलमेट को लेकर सख्ती, एसपी ने जारी किए नए निर्देश

Police helmets : बिजनौर पुलिस में हेलमेट को लेकर सख्ती, एसपी ने जारी किए नए निर्देश
Police helmets : बिजनौर पुलिस में हेलमेट को लेकर सख्ती, एसपी ने जारी किए नए निर्देश

बिजनौर, 01 अक्टूबर 2026। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बिजनौर श्री कृष्ण कुमार विश्नोई द्वारा दोपहिया वाहन चालकों एवं पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट पहनने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोपहिया वाहन चलाते समय प्रत्येक व्यक्ति के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। यह व्यवस्था पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी समान रूप से लागू होगी।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया है कि पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अथवा निजी उपयोग में दोपहिया वाहन चलाते या उस पर सवार होते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। हेलमेट नियमों का पालन न करने की स्थिति में संबंधित दोपहिया वाहन का नियमानुसार चालान किया जाएगा। वहीं पुलिसकर्मियों द्वारा आदेश की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

Police helmets : बिजनौर पुलिस में हेलमेट को लेकर सख्ती, एसपी ने जारी किए नए निर्देश
Police helmets : बिजनौर पुलिस में हेलमेट को लेकर सख्ती, एसपी ने जारी किए नए निर्देश

आदेश के अनुपालन के लिए समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के स्तर पर आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। साथ ही आमजन को भी हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि हेलमेट केवल यातायात नियमों का पालन करने के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है। इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं हेलमेट पहनने के साथ-साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

यह आदेश दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है तथा इसके अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Armed attack : छत्रसाल नगर की अमलतास कॉलोनी के पास युवती की हत्या से सनसनी, धारदार हथियार से हमला करने की सूचना

Armed attack : छत्रसाल नगर की अमलतास कॉलोनी के पास युवती की हत्या से सनसनी, धारदार हथियार से हमला करने की सूचना ?

छतरपुर, 2 अक्टूबर 2026। छत्रसाल नगर क्षेत्र में अमलतास कॉलोनी के पास शुक्रवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *