Nehru Inter College : हर्षोल्लास के साथ स्वर्गीय श्री राम नारायण शिवास्तव, संस्थापक प्रबंधक मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज का जन्मदिन मनाया गया ?

Nehru Inter College : हर्षोल्लास के साथ स्वर्गीय श्री राम नारायण शिवास्तव, संस्थापक प्रबंधक मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज का जन्मदिन मनाया गया
Nehru Inter College : हर्षोल्लास के साथ स्वर्गीय श्री राम नारायण शिवास्तव, संस्थापक प्रबंधक मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज का जन्मदिन मनाया गया

जमुनीपुर, प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज, जमुनीपुर के परिसर में विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक स्वर्गीय श्री राम नारायण शिवास्तव जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों, क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय श्री राम नारायण शिवास्तव जी के जीवन, उनके शिक्षा के प्रति समर्पण तथा गंगा पार क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति प्रज्वलित करने के उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। जब पूरे गंगा पार क्षेत्र में दूर-दूर तक कोई विद्यालय नहीं था और लोगों को शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, तब उन्होंने वर्ष 1946 में शिक्षा के विकास के उद्देश्य से एक छोटे से विद्यालय की स्थापना की। यही विद्यालय आज विकसित होकर मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज, जमुनीपुर के रूप में प्रयागराज ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना चुका है।

स्वर्गीय श्री राम नारायण शिवास्तव जी ने स्वयं घर-घर जाकर छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी दूरदर्शी सोच का एक महत्वपूर्ण अध्याय नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय से भी जुड़ा है। 16 जुलाई 1962 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा विश्वविद्यालय के शिलान्यास से जुड़ी प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्री राम नारायण शिवास्तव जी और उनके पुत्र बाबू गौरी शंकर शिवास्तव जी दोनों ने नेहरू ग्राम भारती की स्थापना एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और इस संस्थान के जनक के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने वाले अनेक छात्र-छात्राओं ने देश-विदेश में विभिन्न उच्च पदों पर अपनी सेवाएँ दी हैं। विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी प्रशासनिक, न्यायिक, व्यावसायिक तथा अन्य अनेक क्षेत्रों में उच्च पदों पर आसीन रहे हैं और अनेक विद्यार्थी सेवा निवृत्त भी हो चुके हैं। वर्तमान में भी विद्यालय के अनेक पूर्व छात्र-छात्राएँ प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश की सेवा कर रहे हैं। यह विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षिक परंपरा और संस्थापक की दूरदर्शी सोच का परिचायक है।

Nehru Inter College : हर्षोल्लास के साथ स्वर्गीय श्री राम नारायण शिवास्तव, संस्थापक प्रबंधक मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज का जन्मदिन मनाया गया
Nehru Inter College : हर्षोल्लास के साथ स्वर्गीय श्री राम नारायण शिवास्तव, संस्थापक प्रबंधक मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज का जन्मदिन मनाया गया

इस अवसर पर स्वर्गीय श्री राम नारायण शिवास्तव जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक श्री जयन्त शिवास्तव जी ने छात्र-छात्राओं के साथ स्वर्गीय श्री राम नारायण शिवास्तव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों एवं शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे संस्थापक प्रबंधक श्री राम नारायण शिवास्तव जी, तत्पश्चात प्रबंधक रहे बाबू गौरी शंकर शिवास्तव जी एवं स्वर्गीय सुरेन शिवास्तव जी की शैक्षिक सोच और परंपरा को आगे बढ़ाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य शिक्षा से जुड़े विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों को विद्यालय में लाकर विद्यार्थियों को कौशल विकास, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा से दक्ष बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्री सद्प्रकाश शिवास्तव जी के साथ क्षेत्रवासी एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे। श्री अनूप शिवास्तव जी, श्री शशांक शिवास्तव जी, श्री अंकेश शिवास्तव जी एवं श्री शक्ति शिवास्तव जी ने भी उपस्थित होकर स्वर्गीय श्री राम नारायण शिवास्तव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम का आरंभ मेजर विमल उत्तम जी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन श्री विजय जायसवाल जी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन श्री उमेश प्रताप सिंह, उपप्रधानाचार्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए स्वर्गीय श्री राम नारायण शिवास्तव जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

समूचा विद्यालय परिसर श्रद्धा, सम्मान एवं भक्ति के वातावरण से ओतप्रोत रहा। सभी ने स्वर्गीय श्री राम नारायण शिवास्तव जी के आदर्शों एवं शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Committee meeting : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Committee meeting : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश ?

हापुड़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *