Araghchi : अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची ?

Araghchi : अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची ?
Araghchi : अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची ?

तेहरान ।

  • ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर युद्ध में हुए नुकसान के आंकड़ों को छुपाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को उन्होंने दावा किया कि जो दिखाया और बताया जा रहा है उससे असली संख्या कहीं ज्यादा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सेंटकॉम की पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि अमेरिकी सैनिकों की मौत और अमेरिकी सैन्य संपत्तियों के नुकसान का असल आंकड़ा सार्वजनिक रूप से बताए गए आंकड़ों से “कहीं ज्यादा” है। उन्होंने अमेरिकी संसद की अनुसंधान समिति ‘कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस’ की ओर से जारी किए गए बयान को शेयर करते हुए अपनी बात कही।
    उन्होंने लिखा, “मई में, कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस ने माना था कि ईरान की सेना ने अमेरिका के 42 मिलिट्री एयरक्राफ्ट को नष्ट कर दिया था। अब यह संख्या 81 है।”
    अराघची ने अपनी बात समझाते हुए आगे कहा, “असली नुकसान इससे कहीं ज्यादा है। सबूत? सेंटकॉम किसी मौजूदा सीनेटर को उन बेस का निरीक्षण नहीं करने देगा जिनके बारे में उसका दावा है कि वे ठीक-ठाक हैं।”
Araghchi : अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची ?
Araghchi : अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची ?

उन्होंने कटाक्ष करते हुए

  • अमेरिकी अधिकारियों को याद दिलाया, “आप कुछ समय के लिए सभी लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं।”
    सेंटकॉम वाला कटाक्ष डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी के सार्वजनिक दावे का जवाब हो सकता है। हाल ही में मर्फी ने कहा, “पेंटागन और यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने मुझे कतर में अल उदीद एयर बेस का निरीक्षण करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।”
    अराघची ने अपनी पोस्ट के साथ अमेरिकी कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस की चस्पा की गई रिपोर्ट का शीर्षक “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में अमेरिकी एयरक्राफ्ट का कॉम्बैट लॉस: कांग्रेस करे विचार” था। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 28 फरवरी से ईरान के खिलाफ अमेरिकी युद्ध में 81 फिक्स्ड-विंग और रोटरी-विंग एयरक्राफ्ट (जिनमें बिना क्रू वाले एयरक्राफ्ट सिस्टम भी शामिल हैं) नष्ट हो गए या क्षतिग्रस्त हो गए।
    रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आंकड़ा न्यूज रिपोर्ट, अमेरिकी रक्षा विभाग और सेंटकॉम के बयानों और रक्षा विभाग के इंस्पेक्टर जनरल की जांच से इकट्ठा किया गया था, साथ ही यह भी बताया गया कि इस संख्या में बदलाव हो सकता है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Staging of Ramlila : दौसा : आध्यात्मिक आदर्श रामलीला समिति ने दी गणेशजी को पत्रिका, 11 अक्टूबर से बजरंग मैदान पर सजेगा रामलीला का मंचन ?

Staging of Ramlila : दौसा : आध्यात्मिक आदर्श रामलीला समिति ने दी गणेशजी को पत्रिका, 11 अक्टूबर से बजरंग मैदान पर सजेगा रामलीला का मंचन ?

दौसा। आध्यात्मिक आदर्श रामलीला समिति के कलाकारों और पदाधिकारियों ने आगामी रामलीला के सफल आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *