
बागपत ।
- उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत में गुरुवार को दुकान और मकान में आग लगने के बाद एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग बुरी तरह झुलसे हैं, जिनमें से एक को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए भेजा गया। फिलहाल, बागपत पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह घटना बागपत जनपद के खेकडा क्षेत्र में मुबारकपुर रोड पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दो मंजिला मकान था, जिसमें संभावित तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग ने जल्द ही बुरे मकान को चपेट में ले लिया था। इस दौरान, घर के अंदर रखे दो गैस सिलेंडरों भी एक के बाद एक करके ब्लास्ट हो गया। इससे आग और तेजी से मकान में फैल गई। मकान में आग लगने से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इसी बीच दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास तेज किए।

सीएफओ अमरेंद्र सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि
- सुबह 8.11 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक दुकान में आग लगी हुई है। इसके बाद दो गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था। मौके पर पहुंचने के बाद देखा गया कि आग बहुत ज्यादा फैली हुई है। इसके बाद दमकल की तीन और गाड़ियों को बुलाया गया। कुल 5 गाड़ियों को घटनास्थल पर बुलाया गया।
अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ, उपजिलाधिकारी, एडीएम और स्वास्थ विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर राहत और बचाव कार्य किया गया। सीएफओ अमरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी थी। दो लोग आंशिक रूप से झुलसे हैं, जिन्हें एक व्यक्ति को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट है। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं