
नई दिल्ली ।
- इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि देश के संविधान पर हमला हो रहा है और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यह विरोध एक दिन का नहीं है बल्कि आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, आम नागरिकों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा के लिए ‘चलो दिल्ली मार्च’ में शामिल होने की अपील की।
- राहुल गांधी से जब पूछा गया कि आपकी मांग है कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी, तो इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी से बातचीत हुई। मैंने उससे कहा कि ये शिव का डांस है, शिव तांडव है और कोई प्लान नहीं है। हमने कोई प्लान नहीं किया है। प्लान ये था कि बस में जाएंगे, रोका जाएगा और हमें सफलता भी मिली। शिव का डांस चल रहा है और इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।

राहुल गांधी ने ‘चलो दिल्ली मार्च’ में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से शामिल होने की अपील की।
- उन्होंने कहा कि जो भी संविधान की रक्षा करना चाहता है, वह इस मार्च का हिस्सा बन सकता है, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ हो। राहुल गांधी ने कहा कि इंडी गठबंधन का मार्च दिल्ली के बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक जाने वाला है।
उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के करीब 200 अधिकारी उनके संपर्क में हैं और उन्हें जानकारी दे रहे हैं। इन अधिकारियों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और विदेश मंत्रालय से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं। - राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि संविधान पर हमला हो रहा है और पुलिस के कामकाज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनसे पुलिसकर्मी भी पूछ रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा क्यों की जा रही है।
उन्होंने दोहराया कि यह आंदोलन केवल एक दिन का प्रदर्शन नहीं है बल्कि इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। संविधान की रक्षा करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है और इसके लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होने की जरूरत है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं