Sheetal Das : किराएदार पर बुजुर्ग दंपति को घर से निकालने का आरोप, न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे शीतल दास ?

Sheetal Das : किराएदार पर बुजुर्ग दंपति को घर से निकालने का आरोप, न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे शीतल दास
Sheetal Das : किराएदार पर बुजुर्ग दंपति को घर से निकालने का आरोप, न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे शीतल दास

किराएदार हेमंत ठाकुर ने बुजुर्ग पंडित शीतल दास को घर से बाहर निकाला, न्याय के लिए अधिकारियों की चौखट नाप रहे बुजुर्ग दम्पति बुजुर्ग पंडित शीतल दास ने रोते हुए कहा – सिर्फ़ कहने के लिए ही हम स्वर्ण हैं, बेईमानी करने पर आएं तो बुजुगों को भी ना छोड़े आपस में ही धोखेबाजी करने से भी ना चुके शौचालय तक के एक लाख रूपये खा जाएं आखिर अब हम किस पर भरोसा करे?

उत्तरप्रदेश, अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी में एक किराएदार ने ही बुजुर्ग मकान मालकिन को घर से बेघर कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग दंपत्ति अपनी गाढ़ी कमाई से खरीदी गई संपत्ति पर कब्जा पाने के लिए अधिकारियों की चौखट नापने को मजबूर है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात न हो पाने के बाद शनिवार को दंपत्ति ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बयां की।

मूल रूप से बिहार की रहने वाली और वर्तमान में रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र के दूल्हा-दुल्हन भवन, रामकोट में निवास कर रही रूपा सखी पत्नी पंडित शीतल दास ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है। करीब तीन दशक पहले उन्होंने रामकोट की हरिहर कॉलोनी में जमीन खरीदी थी और उस पर चार कमरों का मकान बनवाकर रह रही हैं। उनके पति पं शीतल दास चलने-फिरने में असमर्थ हैं।

Sheetal Das : किराएदार पर बुजुर्ग दंपति को घर से निकालने का आरोप, न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे शीतल दास
Sheetal Das : किराएदार पर बुजुर्ग दंपति को घर से निकालने का आरोप, न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे शीतल दास

पीड़िता के अनुसार, 20 अगस्त को पुणे निवासी महादेव उर्फ हेमंत ठाकुर ने उनके यहां एक कमरा किराए पर लिया और अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहने लगा। आरोप है कि किराएदार ने पहले उनकी बुजुर्गी का फायदा उठाकर संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बनाया और मना करने पर मारपीट की। इसके बाद उसने पूरे मकान पर कब्जा कर अपना ताला लगा दिया। रूपा सखी ने बताया कि संपत्ति की रक्षा के लिए उन्होंने जगह जगह गुहार लगाई है।

अयोध्या के बसौली मंदिर निवासी और अपने गांव की भतीजी प्रियंका पाठक व उनके पति पंकज पाठक पुत्र किशन कुमार पाठक के नाम मकान का दाननामा लिख दिया है। इसके बावजूद किराएदार मकान छोड़ने को तैयार नहीं है। आरोप है कि घर में रखे जेवरात और शौचालय निर्माण के लिए रखे एक लाख रुपये भी हड़प लिए। उन्होंने रोते हुए कहा कि सिर्फ़ कहने के लिए ही हम स्वर्ण हैं बेईमानी करने पर आएं तो बुजुगों को भी मारपीट कर लूट लें। आपस में ही धोखेबाजी करने से भी ना चुके। आखिर अब हम किस पर भरोसा करे?

पीड़ित दंपत्ति का कहना है कि वे न्याय के लिए डीएम, एसएसपी और एसडीएम सदर के पास गए। रामजन्मभूमि थाना पुलिस ने आरोपी को थाने में बंद भी किया, लेकिन अभी तक उन्हें कब्जा नहीं दिलाया जा सका है। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Blackmailing : शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटरों से संपर्क होने का दावा, गैंगस्टरों के नाम पर धमकाने और ब्लैकमेलिंग के आरोप

Blackmailing : शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटरों से संपर्क होने का दावा, गैंगस्टरों के नाम पर धमकाने और ब्लैकमेलिंग के आरोप ?

लखनऊ। शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर कई चौंकाने वाले दावे सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *