Nitin Navin : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी योग परम्परा और सांस्कृतिक विरासत को मिली वैश्विक पहचान – नितिन नवीन ?

Nitin Navin : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी योग परम्परा और सांस्कृतिक विरासत को मिली वैश्विक पहचान - नितिन नवीन ?
Nitin Navin : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी योग परम्परा और सांस्कृतिक विरासत को मिली वैश्विक पहचान – नितिन नवीन ?

सिरोही।

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान की 90 वर्षों की आध्यात्मिक यात्रा सेवा, साधना, शांति और विश्व बंधुत्व का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने संस्थान की थीम ‘जागृति से कर्म तक’ का जिक्र करते हुए कहा कि जागृति तभी सार्थक होती है, जब व्यक्ति अपने विचारों को कर्म में उतारे और आचरण से समाज में सकारात्मक बदलाव लाए। निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और सहयोग भारतीय संस्कृति की पहचान है। सेवा हमारे लिए केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वभाव बननी चाहिए। व्यक्ति को ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ की भावना के साथ समाज और राष्ट्र हित के लिए कार्य करना चाहिए। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस पर आयोजित नवदशकोत्सव एवं ग्लोबल समिट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्थान ने अर्बुदांचल की पवित्र भूमि को योग, साधना और आध्यात्मिक चेतना के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया है। उन्होंने संस्थान में महिला नेतृत्व की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय परम्परा में महिलाओं का ज्ञान, दर्शन और आध्यात्मिकता में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वुमन डवलपमेंट’ की बजाय ‘वुमन-लेड डवलपमेंट’ विजन के अनुसार मातृशक्ति का नेतृत्व समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। नशा मुक्त युवा से ही सुरक्षित-सुदृढ़ भविष्य संभव
उन्होंने नशा मुक्ति अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर ही देश के भविष्य को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर शुरू हुए नशा मुक्ति अभियान को व्यापक जनभागीदारी से आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान और सरकार के साझा प्रयासों से नशा मुक्ति के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जाएगा।
विकसित भारत 140 करोड़ नागरिकों का साझा संकल्प
नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री का वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना देश के 140 करोड़ नागरिकों का एक साझा संकल्प होना चाहिए, क्योंकि राष्ट्र निर्माण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने आमजन से मूल्य शिक्षा को प्रत्येक युवा तक पहुंचाने, सेवा की भावना से समाज और लोगों के बीच कार्य करने तथा प्रकृति के प्रति अपने व्यवहार को बेहतर बनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के तीन प्रमुख संकल्प अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्थान के 90वें स्थापना वर्ष पर 90 लाख वृक्ष लगाने, एक लाख से अधिक रक्तदान करने तथा 90 प्रमुख शहरों में आध्यात्मिक सभाएं आयोजित करने जैसे संकल्प समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
विश्व शांति और कल्याण के लिए कार्य कर रहा ब्रह्माकुमारी संस्थान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से भारतीय योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है। ब्रह्माकुमारी संस्थान राजयोग के माध्यम से विश्व शांति और कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हम विकसित भारत के संकल्प के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन से दुनिया को ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, सोमनाथ, काशी और महाकाल लोक में हुए विकास कार्यों से सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिली है।

Nitin Navin : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी योग परम्परा और सांस्कृतिक विरासत को मिली वैश्विक पहचान - नितिन नवीन ?
Nitin Navin : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी योग परम्परा और सांस्कृतिक विरासत को मिली वैश्विक पहचान – नितिन नवीन ?

संस्कृति और प्रकृति को सहेज रही राज्य सरकार
उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार प्रदेश में आध्यात्मिक विकास और प्रकृति कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। देवालयों, संतों और लोक देवताओं से जुड़े तीर्थ स्थलों के विकास के साथ पैनोरमाओं का निर्माण भी करवाया जा रहा है। वहीं, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 29 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। साथ ही, खेजड़ी सहित 29 वृक्षों के संरक्षण के लिए विधेयक लाया गया है। इसी प्रकार सरकार गोवंश और गोपालकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

नदियां, पहाड़ और वृक्ष हमारे लिए पूजनीय
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना के साथ समस्त जीव-जगत, प्रकृति और पर्यावरण के कल्याण की कामना करती है। हमारी संस्कृति जीव में शिव और नर में नारायण के दर्शन करती है। हमारे लिए गंगा-यमुना जैसी नदियां माता, आबूराज-गिरिराज पर्वत देवता और खेजड़ी-पीपल वृक्ष पूजनीय हैं। विश्व कल्याण के लिए इसी व्यापक दृष्टिकोण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को अपनाना आवश्यक है।
आबूराज में एयर स्ट्रिप से बेहतर होगी कनेक्टिविटी
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आबूराज के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्र में एयर स्ट्रिप के विकास को लेकर केन्द्र सरकार से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी और विकास से क्षेत्र में पर्यटन सहित अन्य गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
इससे पहले राज्यसभा सांसद और मुख्यमंत्री ने बह्माकुमारी संस्थान के शांति वन में मेडिटेशन कर लोक कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी, अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बी.के. मृत्युंजय सहित अन्य पदाधिकारी और देश-विदेश से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Mewar Public School : महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल को एजुकेशन आइकन अवॉर्ड 2026 से किया सम्मानित ?

Mewar Public School : महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल को एजुकेशन आइकन अवॉर्ड 2026 से किया सम्मानित ?

उदयपुर महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, सिटी पैलेस, उदयपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *