Cornered the government : जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या, तो आम आदमी कितना सुरक्षित? मनीषा पंवार ने कानून-व्यवस्था पर  ?

Cornered the government : जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या, तो आम आदमी कितना सुरक्षित? मनीषा पंवार ने कानून-व्यवस्था पर 
Cornered the government : जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या, तो आम आदमी कितना सुरक्षित? मनीषा पंवार ने कानून-व्यवस्था पर

बोलीं- पुलिस-प्रशासन से उठ रहा जनता का भरोसा; महिलाओं की सुरक्षा और लापता बेटियों के मामलों पर भी जताई चिंता जोधपुर। राजस्थान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर जोधपुर शहर की पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या की घटना का हवाला देते हुए पंवार ने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, लूटपाट, चेन स्नेचिंग, मारपीट और हत्या के मामलों के साथ महिलाओं के खिलाफ अपराध तथा युवतियों के लापता होने की घटनाओं पर भी चिंता जताई। पंवार ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। अपराधियों में कानून का भय कम होने और पुलिस-प्रशासन की प्रभावशीलता पर सवाल उठने से आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी घटनाओं की रोकथाम कर लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना भी जरूरी है।
जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं, आमजन कैसे रहे सुरक्षित?
पूर्व विधायक ने कहा कि पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या जैसी गंभीर घटना प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। जब दिनदहाड़े हत्या जैसी वारदातें सामने आती हैं, तो आम नागरिक का चिंतित होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ पुलिस की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Cornered the government : जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या, तो आम आदमी कितना सुरक्षित? मनीषा पंवार ने कानून-व्यवस्था पर 
Cornered the government : जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या, तो आम आदमी कितना सुरक्षित? मनीषा पंवार ने कानून-व्यवस्था पर

बेटियों की सुरक्षा पर भी उठाए सवाल
पंवार ने महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की घटनाएं समाज को झकझोर रही हैं, वहीं युवतियों के लापता होने के मामले उनके परिजनों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा केवल आश्वासनों से सुनिश्चित नहीं हो सकती। इसके लिए शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, लापता युवतियों की तलाश और महिला अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी पुलिस व्यवस्था जरूरी है।
पुलिस-प्रशासन के इकबाल पर सवाल
पंवार ने कहा कि कानून का इकबाल कायम रखना सरकार की जिम्मेदारी है। पुलिस का दायित्व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ अपराधों को रोकना और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के चलते लोगों का पुलिस और प्रशासन पर भरोसा कमजोर पड़ रहा है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए क्या प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
सरकार को जवाबदेह बनाने की मांग
पूर्व विधायक ने प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, पुलिस-प्रशासन को जवाबदेह बनाने और महिलाओं सहित सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। पंवार के अनुसार, प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर जनता का विश्वास बहाल करने के लिए सरकार को केवल दावे करने के बजाय धरातल पर प्रभावी कदम उठाने होंगे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Won Gold : ललितपुर के लाल सृजल राठौर ने बढ़ाया जिले का मान: पैरा टेबल टेनिस में राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन, देहरादून मैराथन में जीता गोल्ड

Won Gold : ललितपुर के लाल सृजल राठौर ने बढ़ाया जिले का मान: पैरा टेबल टेनिस में राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन, देहरादून मैराथन में जीता गोल्ड ?

ललितपुर। हौसलों की उड़ान शारीरिक सीमाओं की मोहताज नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *