Kanoria P.G. College : कानोड़िया पी.जी. कॉलेज के फोटोग्राफी क्लब ने किया शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन ?

जयपुर

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय जयपुर के फोटोग्राफी क्लब द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को ‘Ansel Adams, Through the Lens of Nature’ विषय पर एक शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को प्रसिद्ध अमेरिकी फोटोग्राफर एंसल एडम्स की फोटोग्राफी शैली एवं उनके प्रकृति-प्रेम से परिचित कराना था।
डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से छात्राओं को लैंडस्केप फोटोग्राफी की बारीकियों, प्राकृतिक दृश्यों के प्रभावी चित्रांकन तथा प्रकाश, छाया, संरचना और दृष्टिकोण के महत्त्व को समझाना था। एंसल एडम्स अपनी उत्कृष्ट श्वेत-श्याम प्रकृति एवं लैंडस्केप फोटोग्राफी के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। उनके कार्यों ने प्रकृति की सुंदरता को कलात्मक रूप से प्रस्तुत करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।

Kanoria P.G. College : कानोड़िया पी.जी. कॉलेज के फोटोग्राफी क्लब ने किया शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन ?
Kanoria P.G. College : कानोड़िया पी.जी. कॉलेज के फोटोग्राफी क्लब ने किया शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन ?

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस शैक्षणिक गतिविधि के माध्यम से छात्राओं में फोटोग्राफी के प्रति रचनात्मक दृष्टिकोण विकसित करने तथा प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में फोटोग्राफी क्लब के सदस्य डॉ. शिप्रा गोयल, ऋषि दस्सानी, डॉ. सुमन धनाका एवं डॉ. दीप्ति चौहान सहित 18 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत मेें क्लब संयोजक डॉ. निधि गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Won Gold : ललितपुर के लाल सृजल राठौर ने बढ़ाया जिले का मान: पैरा टेबल टेनिस में राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन, देहरादून मैराथन में जीता गोल्ड

Won Gold : ललितपुर के लाल सृजल राठौर ने बढ़ाया जिले का मान: पैरा टेबल टेनिस में राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन, देहरादून मैराथन में जीता गोल्ड ?

ललितपुर। हौसलों की उड़ान शारीरिक सीमाओं की मोहताज नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *