Hid the body : ओडिशा : मां की हत्या कर स्लैब में छिपाया शव, पुलिस ने 2 महीने से फरार बेटे को किया गिरफ्तार ?

पुरी ।

  • ओडिशा के कुमारपाड़ा में 24 अगस्त को दर्ज हुए एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में एक महिला की हत्या कर उसके शव को स्लैब के अंदर छिपाकर सीमेंट से प्लास्टर कर दिया गया था। पुलिस जांच में आरोपी महिला का अपना बेटा ही निकला, जो वारदात के बाद से फरार था। इस मामले को लेकर एसपी प्रतीक सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 24 अगस्त को थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि एक महिला की हत्या कर उसके शव को स्लैब में डालकर ऊपर से सीमेंट का प्लास्टर कर दिया गया था, ताकि किसी को पता न चले। जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो सामने आया कि इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतका का अपना बेटा था। आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने तुरंत उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया।
Hid the body : ओडिशा : मां की हत्या कर स्लैब में छिपाया शव, पुलिस ने 2 महीने से फरार बेटे को किया गिरफ्तार ?
Hid the body : ओडिशा : मां की हत्या कर स्लैब में छिपाया शव, पुलिस ने 2 महीने से फरार बेटे को किया गिरफ्तार ?

एसपी प्रतीक सिंह ने बताया कि

  • आरोपी को पकड़ने के लिए कई विशेष टीमें बनाई गई थीं। पुलिस को लगातार उसके लोकेशन के बारे में जानकारी मिल रही थी, जिसके आधार पर टीमों को अलग-अलग राज्यों में भेजा गया।
    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। वह गजपति, कोलकाता, रायपुर, जमशेदपुर, मुंबई और तमिलनाडु जैसी जगहों पर मूवमेंट कर रहा था। जैसे ही किसी जगह से उसकी मौजूदगी की सूचना मिलती, पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंचकर छापेमारी करती थी लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। पुलिस लगातार उसका पीछा करती रही।
    आखिरकार पुलिस के ऑपरेशन को सफलता मिली। पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि आरोपी जमशेदपुर में छिपा हुआ है और वहां एक दुकान पर काम कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत वहां के लिए रवाना हुई और बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Piyush Goyal : FTA से भारत के निर्यातकों के लिए खुल रहे बड़े अवसर, उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान: पीयूष गोयल ?

Piyush Goyal : FTA से भारत के निर्यातकों के लिए खुल रहे बड़े अवसर, उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान: पीयूष गोयल ?

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *