Legal Camp : बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, तीन स्कूलों में लगे विधिक शिविर ?

Legal Camp : बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, तीन स्कूलों में लगे विधिक शिविर ?
Legal Camp : बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, तीन स्कूलों में लगे विधिक शिविर ?

लालसोट ।

तालुका विधिक सेवा समिति लालसोट के तत्वावधान में मंगलवार को Transformative Tuesday अभियान के तहत क्षेत्र के तीन विद्यालयों में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, सुरक्षा और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार, शोषण या उत्पीड़न के खिलाफ निर्भीक होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान की थीम “अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं, अपनी सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहें, शिक्षा के स्थान पर कोई बच्चा असुरक्षित नहीं होना चाहिए” रही। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश गीता पाठक ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिलौना कला में शिविर आयोजित कर 280 विद्यार्थियों को जागरूक किया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-2, लालसोट मधु शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय आवासीय विद्यालय, बगड़ी में 138 विद्यार्थियों को जानकारी दी। वहीं, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री दीक्षिका ब्रह्मभट्ट ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महारिया में 150 विद्यार्थियों को विधिक अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी
शिविरों में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल सुरक्षा तथा दुर्व्यवहार, शोषण और उत्पीड़न के विरुद्ध शिकायत करने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क कानूनी सहायता, सुरक्षित आश्रय, परामर्श एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RALSA) की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। इनमें बाल तस्करी निषेध, लाडो प्रोत्साहन योजना, बाल विवाह निषेध, एंटी रैगिंग, घरेलू हिंसा, बाल श्रम, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना और मध्यस्थता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।
सुरक्षित माहौल में शिक्षा पर जोर
शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना रहा। साथ ही, किसी भी अप्रिय स्थिति में बिना डर अपनी बात रखने और उचित सहायता प्राप्त करने के लिए उन्हें सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

Legal Camp : बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, तीन स्कूलों में लगे विधिक शिविर ?
Legal Camp : बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, तीन स्कूलों में लगे विधिक शिविर ?

*फ्रांस रवाना होने से पहले आयुषी त्रिपाठी का ब्राह्मण महासंघ ने किया सम्मान*

*टूलूज यूनिवर्सिटी में क्वांटम मैट्रिक्स मॉडल्स पर करेंगी शोध*
लालसोट (दौसा)। फ्रांस की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ टूलूज में शोध कार्य के लिए चयनित लालसोट की बेटी आयुषी त्रिपाठी के फ्रांस रवाना होने से पूर्व ब्राह्मण महासंघ की ओर से सम्मान किया गया। महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयुषी को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल शोध यात्रा की कामना की।
शहर निवासी नरेंद्र त्रिपाठी की पुत्री आयुषी का चयन फ्रांस में विदेशी शोधार्थी के रूप में हुआ है। वे क्वांटम मैट्रिक्स मॉडल्स के आधार पर राइडबर्ग परमाणु के अध्ययन से संबंधित विषय पर शोध करेंगी। आयुषी आगामी तीन वर्षों तक फ्रांस में रहकर अपना शोध कार्य पूरा करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से लालसोट सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
सम्मान समारोह में महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आयुषी की उपलब्धि लालसोट के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता से क्षेत्र की अन्य बेटियों को उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आयुषी अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से लालसोट के साथ देश का नाम भी रोशन करेंगी।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक निर्झरना, नरेंद्र मिश्रा, महामंत्री विमलेश मिश्रा, कन्हैयालाल डिडवाना, महेश उपाध्याय, नगर परिषद सभापति कपिल पुरोहित, पार्षद श्यामसुन्दर मिश्रा, खेमराज गौतम, युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मनीष व्यास, दिनेश लिवाली, गिर्राज सेडूलाई, नवीन बोहरा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
*लालसोट में अलसुबह पुलिस की दबिश, गांजा और शराब के साथ दो गिरफ्तार*
लालसोट (दौसा)। अवैध मादक पदार्थों और शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लालसोट थाना पुलिस ने सोमवार अलसुबह अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 270 ग्राम गांजा तथा दूसरे के कब्जे से देशी शराब के 384 और अंग्रेजी शराब के 96 पव्वे जब्त किए। दोनों मामलों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
थानाधिकारी हरलाल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की।
गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, चांदसेन गांव की सांसी बस्ती निवासी राजन्ती देवी (45) पत्नी मुकेश के कब्जे से 270 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अवैध शराब का जखीरा जब्त
दूसरी कार्रवाई में चांदसेन की सांसी बस्ती निवासी रोहित मालावत (23) पुत्र राजू मालावत को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से देशी मदिरा सादा के चार पेटियों में कुल 384 पव्वे और रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब के दो पेटियों में कुल 96 पव्वे जब्त किए गए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।
विशेष पुलिस टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई में थानाधिकारी हरलाल के साथ सहायक उपनिरीक्षक अमरसिंह, हेड कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल लहरीलाल, प्रवीण कुमार, राजेन्द्र कुमार, गिर्राज और सुमेर सिंह सहित महिला कांस्टेबल मौजंती एवं मनसा शामिल रहीं।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों और शराब की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Union Territories : चक्रवात 'अर्नब' से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर असर पड़ने की आशंका: NDRF DIG ?

Union Territories : चक्रवात ‘अर्नब’ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर असर पड़ने की आशंका: NDRF DIG ?

नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने मंगलवार को कहा कि आने वाले साइक्लोन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *