
मुंबई ।
अभिनेत्री मिर्ना मेनन इन दिनों रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने शुक्रवार को बताया कि ऋतिक रोशन उनके बचपन के क्रश थे। दरअसल, रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में मेनन ने ऋतिक रोशन के साथ काम किया है। अभिनेत्री मिर्ना मेनन ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक रोशन के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अभिनेता के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया। उन्होंने लिखा, “बचपन का क्रश, हीरो, जिसे मैं हमेशा से बहुत पसंद करती आई हूं और अब उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का यह अविश्वसनीय एहसास।”
अभिनेत्री ने आगे लिखा, “‘जेलर-2’ में ऋतिक रोशन के साथ काम करना वाकई बहुत खास था और सुपरस्टार के पीछे के इंसान को जानना इसे और भी खूबसूरत बना गया। वह शानदार, प्यारे, विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। उनके लिए मेरा प्यार और सम्मान और भी बढ़ गया है। कुछ पल जिंदगी में सिर्फ एक बार आते हैं। यह उन्हीं में से एक है।”

फिल्म में ऋतिक रोशन ने ‘रॉडी’ नाम का एक दमदार कैमियो (विशेष भूमिका) निभाया है। वह फिल्म में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर एंट्री करते हैं और टाइगर मुथुवेल पांडियन (रजनीकांत) की मदद के लिए आते हैं, जब उनके परिवार को खतरा होता है।
वहीं, मिर्ना मेनन ने इस फिल्म में रजनीकांत के किरदार (मुथुवेल पांडियन) की बहू की भूमिका निभाई है, जिसे उन्होंने पिछली फिल्म ‘जेलर’ (2023) से आगे बढ़ाया है।
नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जेलर 2’ में सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में रजनीकांत के अलावा, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, विजय सेतुपति भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। दर्शकों का कहना है कि रजनीकांत की फिल्म ने उन्हें एक मिनट भी बोर होने नहीं दिया और वह चाहते हैं कि इस तरह की फिल्में सिनेमाघरों में आनी चाहिए।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं