Solver arrested : सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2021 पेपर लीक मामला : सरगना जगदीश विश्नोई गैंग का 25,000 का इनामी पेपर सॉल्वर गिरफ्तार ?

Solver arrested : सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2021 पेपर लीक मामला : सरगना जगदीश विश्नोई गैंग का 25,000 का इनामी पेपर सॉल्वर गिरफ्तार
Solver arrested : सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2021 पेपर लीक मामला : सरगना जगदीश विश्नोई गैंग का 25,000 का इनामी पेपर सॉल्वर गिरफ्तार

जयपुर।

राजस्थान में चर्चित उप-निरीक्षक (SI) संयुक्त प्रतियोगी भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसओजी ने पेपर लीक माफिया गिरोह के मुख्य सरगना जगदीश विश्नोई के लिए परीक्षा से ठीक पहले पेपर हल (सॉल्व) करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी मनोहर लाल मांजू को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी सिरोही जिले के आबूरोड स्थित सेठ मंगलचंद राजकीय महाविद्यालय में लोक प्रशासन (Public Administration) विषय का सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एडीजी), एटीएस एवं एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक प्रकरण (प्रकरण संख्या 10/2024, थाना एसओजी) में यह महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की गई है।
रंगोली गार्डन के फ्लैट में हल हुआ था लीक पेपर
एसओजी अनुसंधान में सामने आया कि 14 सितंबर 2021 को आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा की दोनों पारियों का पेपर परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही लीक कर दिया गया था।
सेंटर से हुआ था लीक: पेपर लीक गिरोह के सरगना जगदीश विश्नोई (निवासी दांता, सांचौर, जालौर) ने अपने सहयोगी पंकज चौधरी उर्फ यूनिक भाम्बू, शिवरतन मोट और अन्य के साथ मिलकर जयपुर के शांतिनगर (हसनपुरा) स्थित परीक्षा केंद्र ‘रवींद्र बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल’ से पेपर आउट किया था।
फ्लैट में बैठी थी सॉल्वर गैंग: ओमप्रकाश ढाका से हुए सौदे के तहत जगदीश विश्नोई गैंग ने दोनों पारियों का लीक पेपर जयपुर के रंगोली गार्डन स्थित एक फ्लैट में मंगाया। वहां आरोपी मनोहर लाल मांजू ने साथी पेपर सॉल्वरों—प्रवीण विश्नोई, प्रवीण परावा और राजीव विश्नोई के साथ मिलकर जगदीश विश्नोई की मौजूदगी में प्रश्न-पत्र को पूरी तरह सॉल्व किया।
व्हाट्सएप से कैंडिडेट तक पहुँचाया: इसके बाद जगदीश विश्नोई ने हल किया गया पेपर व्हाट्सएप के जरिए अपने साइट हैंडलरों को भेजा, जिन्होंने सौदा तय करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले रटवाया और अनुचित तरीके से परीक्षा पास करवाकर उन्हें अंतिम रूप से एसआई पद पर चयनित करवाया।

Solver arrested : सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2021 पेपर लीक मामला : सरगना जगदीश विश्नोई गैंग का 25,000 का इनामी पेपर सॉल्वर गिरफ्तार
Solver arrested : सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2021 पेपर लीक मामला : सरगना जगदीश विश्नोई गैंग का 25,000 का इनामी पेपर सॉल्वर गिरफ्तार

25 हजार का था इनाम, सिरोही के पिंडवाड़ा से दबोचा
मामले के सामने आने के बाद से ही आरोपी मनोहर लाल मांजू अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।
न्यायालय ने 22 अप्रैल 2025 को आरोपी के खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया था तथा एसओजी द्वारा उस पर ₹25,000 का नकद इनाम घोषित किया गया था।
आईजी पुलिस एसओजी अजयपाल लाम्बा और डीआईजी भुवन भूषण यादव के निर्देशन व एसपी सतनाम सिंह के सुपरविजन में मिली सटीक सूचना के आधार पर जिला पुलिस पिंडवाड़ा (सिरोही) ने आरोपी को दस्तयाब किया।
एसओजी कार्यालय जयपुर लाए जाने के बाद अनुसंधान अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा ने आरोपी को 25 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर 28 अक्टूबर 2026 तक पुलिस अभिरक्षा (रिमांड) पर लिया गया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है।
आरोपी की पहचान और अब तक 157 गिरफ्तारियां
एसओजी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोहर लाल (36 वर्ष) पुत्र तुलछाराम मांजू (विश्नोई), निवासी गायणों की ढाणी, डीगांव, पुलिस थाना करड़ा, जिला जालोर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सेठ मंगलचंद राजकीय महाविद्यालय, आबूरोड (सिरोही) में लोक प्रशासन के सहायक आचार्य के पद पर पदस्थापित था।
इस प्रकरण में मुख्य सरगना जगदीश विश्नोई के खिलाफ आरोप पत्र तथा राजीव विश्नोई, प्रवीण विश्नोई व ओमप्रकाश ढाका के विरुद्ध सप्लीमेंट्री (तितम्बा) चार्जशीट पूर्व में ही सक्षम न्यायालय में पेश की जा चुकी है, जबकि अन्य आरोपी प्रवीण परावा अभी फरार चल रहा है। एसओजी के अनुसार एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक प्रकरण में अब तक कुल 157 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अनुसंधान लगातार जारी है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Union Territories : चक्रवात 'अर्नब' से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर असर पड़ने की आशंका: NDRF DIG ?

Union Territories : चक्रवात ‘अर्नब’ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर असर पड़ने की आशंका: NDRF DIG ?

नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने मंगलवार को कहा कि आने वाले साइक्लोन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *